यूपी में भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन

0
386

लखनऊ। लखनऊ में मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राज्यसभा की 10 सीटों के लिए सियासी हलचल तेज रही। भारतीय जनता पार्टी के सभी आठ घोषित उम्मीदवारों ने विधान भवन पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

भाजपा के उम्मीदवारों में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं। पार्टी ने इस बार पुराने राज्यसभा सदस्यों को दोबारा मौका देने के बजाय नए चेहरों और संगठन से जुड़े नेताओं पर भरोसा जताया है।

नामांकन से पहले सभी प्रत्याशी भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सभी उम्मीदवार विधान भवन के लिए रवाना हुए। नामांकन प्रक्रिया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और दोनों उपमुख्यमंत्री समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

सामाजिक समीकरण साधने पर जोर

भाजपा की उम्मीदवार सूची में अलग-अलग सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। पार्टी की यह रणनीति आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आठ उम्मीदवारों में पिछड़े वर्ग, दलित, ब्राह्मण और ठाकुर समुदाय से जुड़े नेताओं को स्थान दिया गया है।

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होना है। ऐसे में भाजपा के आठ उम्मीदवारों के नामांकन के साथ ही राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की सियासत और गरमा गई है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here