लखनऊ। उत्तर प्रदेश के करीब साढ़े तीन लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोकभवन में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPKOS) की वेबसाइट, पोर्टल और लोगो लॉन्च किया। इसी के साथ कर्मचारियों के मानदेय में ₹7,000 तक की बढ़ोतरी की जानकारी सामने। आई है
50 लाख रुपये तक का बीमा कवर
नई व्यवस्था के तहत आउटसोर्स कर्मचारियों को ₹50 लाख तक का बीमा कवर देने का प्रावधान है। इसके अलावा आकस्मिक चिकित्सा के लिए ₹5 लाख और एयर एंबुलेंस के लिए ₹10 लाख तक की सहायता का प्रावधान बताया गया है।
भर्ती से भुगतान तक डिजिटल रिकॉर्ड
UPKOS पोर्टल के जरिए कर्मचारियों की भर्ती, तैनाती, उपस्थिति और भुगतान का रिकॉर्ड एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रखा जाएगा। इससे कर्मचारियों की संख्या, तैनाती और भुगतान की निगरानी अधिक आसान होने की उम्मीद है।
सरकार के इस कदम से लंबे समय से बेहतर मानदेय और सामाजिक सुरक्षा की उम्मीद कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलने की संभावना है।





