महोबा। पुलिस अधीक्षक तथा अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह के निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकांत गोंड के निकट पर्यवेक्षण में संचालित तलाश वांछित,वारंटी एवं संदिग्ध व्यक्ति,वाहन चेकिंग अभियान के तहत थाना कुलपहाड़ पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
मुखबिर खास की सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुये थाना कुलपहाड़ प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह द्वारा थाना स्तर पर टीम का गठन कर रेलवे स्टेशन बेलाताल की पुरानी स्टेशन बाउंड्री गेट के पास संदिग्ध व्यक्ति,वाहनों की चेकिंग करायी जा रही थी।
चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति की गतिविधियाँ संदिग्ध प्रतीत होने पर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से ₹2,62,000/- की भारतीय नकली मुद्रा बरामद हुई।
पूछताछ में अभियुक्त की पहचान देवेन्द्र अहिरवार पुत्र स्व. छेदामी, उम्र लगभग 33 वर्ष, निवासी ग्राम आरी, थाना अजनर, जनपद महोबा के रूप में हुई।
जिसके द्वारा बताया गया कि अंकुल नामक एक व्यक्ति द्वारा इसको नकली मुद्रा दी गयी थी। नकली रुपये रखने एवं प्रचलन में लाने के अपराध में अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कुलपहाड़ पर पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही सम्पादित करते हुये अभियुक्त उपरोक्त देवेन्द्र को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है तथा वांछित अभियुक्त अंकुल की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर दिया गया है, शीघ्र ही वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी।





