HomeMarqueeमहोबा पुलिस का 'ऑपरेशन रिंग रिटर्न' लाया रंग, 30 लाख के 151...

महोबा पुलिस का ‘ऑपरेशन रिंग रिटर्न’ लाया रंग, 30 लाख के 151 गुमशुदा मोबाइल स्वामियों को सौंपे

महोबा। जिले में खोए हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए चलाया जा रहा महोबा पुलिस का विशेष अभियान “ऑपरेशन रिंग रिटर्न” आम जनता के लिए बड़े भरोसे का प्रतीक बनकर उभरा है। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से विभिन्न स्थानों से कुल 151 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। बरामद किए गए इन स्मार्टफोन्स की अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है।

मंगलवार को पुलिस लाइन महोबा में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक (SP) शशांक सिंह ने इन सभी बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को विधिवत सुपुर्द किया। बरसों पुराने या हाल ही में खोए मोबाइल जब लोगों को वापस मिले, तो उनके चेहरों पर खुशी और राहत साफ देखी जा सकती थी। कई पीड़ितों ने महोबा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की खुले दिल से सराहना की।

एसपी के कुशल निर्देशन में इस विशेष अभियान को अंजाम दिया गया। इस सफलता के पीछे जनपदीय सर्विलांस सेल, साइबर थाना और जिले के सभी थानों में संचालित साइबर हेल्प डेस्क की समन्वित भूमिका रही। पुलिस टीम ने केंद्र सरकार के CEIR पोर्टल से प्राप्त ट्रेसेबिलिटी डेटा, पीड़ितों की शिकायतों और गहन तकनीकी विश्लेषण (Technical Analysis) का सहारा लेकर इन मोबाइलों को ट्रैक किया।

इस सराहनीय और जनहित से जुड़े कार्य की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक महोबा ने बरामदगी करने वाली पूरी पुलिस टीम (सर्विलांस व साइबर सेल) को 10,000 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य ध्येय जनता की संपत्ति की सुरक्षा और उनका विश्वास जीतना है, जिसमें यह अभियान पूरी तरह खरा उतरा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular