मिठौरा (महराजगंज)।विकास खंड मिठौरा क्षेत्र अंतर्गत परसा राजा में स्थित मां काली मंदिर से शुरू हुए इस भव्य जुलूस में क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग शामिल हुए।।जुलूस परसा राजा में स्थित मां काली मंदिर से दरहटा ,झंजझनपुर और फिर वापस परसा राजा मां काली मंदिर पर आकर समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान लोगों ने गगन भेदी जयकारा लगाया। भक्ति गीतों की धुनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों के अलावा भारी संख्या में स्थानीय लोगों के सहयोग से जुलूस का आयोजन शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से सम्पन्न हुआ, जो क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और एकता की मिसाल पेश करता है।
झंडा यात्रा में शामिल अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा ,उपाध्यक्ष अंगद गुप्ता , प्रिन्स पटेल,आदर्श गुप्ता , आयुष पांडे अजय यादव ,कमलेश पटेल हिमांशु यादव शेतेन्द्र वर्मा, दिग्विजय यादव, राकेश गुप्ता, ग्राम प्रधान योगेन्द्र यादव, समाजसेवी विनोद गुप्ता, अमितेश सिंह ठाकुर कसमरिया और समस्त ग्रामवासिय मौजूद रहे।





