खैर रोड पर गरजा महाबली- जलनिकासी में बाधक अतिक्रमण को महाबली ने किया ध्वस्त

0
534

अलीगढ़। बारिश में जल निकासी को प्रभावी बनाने के लिए प्रयासरत नगर निगम ने खैर रोड पर पिछले काफी दिनों से हो रहे जल भराव को देखते हुए जल निकासी में बाधक रैंप, स्लैब आदि अतिक्रमण को ध्वस्त करने की जमकर कार्यवाई की। इन स्थाई अतिक्रमण की वजह से खैर रोड पर नाला सफाई और जल निकासी बाधित हो रही थी स्थानीय लोगों ने विरोध किया परंतु नगर निगम की टीम के आगे एक न चली।

बुधवार सुबह 10:00 बजे सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह के नेतृत्व में नगर निगम प्रवर्तन टीम द्वारा खैर रोड पर दोनों साइडों पर अवैध अतिक्रमण को हटाने का अभियान चलाया गया। अतिक्रमण करने वालों को नगर निगम ने चेतावनी दी की दोबारा अतिक्रमण करने पर नगर निगम द्वारा कानूनी कार्रवाई करेगा।

नगर आयुक्त ने बताया अतिक्रमण हटाने के पश्चात वीडियोग्राफी कराई गई है जो लोग दोबारा जल निकासी और नाला सफाई में बाधा डालने के उद्देश्य से अतिक्रमण करेंगे उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाई की जाएगी।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here