Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeEntertainmentलवकेश कटारिया को मिली बिग बॉस से स्पेशल पावर?

लवकेश कटारिया को मिली बिग बॉस से स्पेशल पावर?

बिग बॉस ओटीटी 3 से तीन सदस्य अभी तक बाहर हो गए हैं और अब फिर कुछ कंटेस्टेंट के नॉमिनेट होने की बारी है। हालांकि इस बार बिग बॉस ने बाहर वाले बने लवकेश कटारिया को स्पेशल पावर दी है। इस स्पेशल पावर के अनुसार अब लवकेश ये तय कर सकते हैं कि बाकी घर वाले कितने कंटेस्टेंट को नॉमिनेट कर पाएंगे।

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) में एक के बाद एक धमाके देखने को मिल रहे हैं। शो शुरू होने के तीन दिन बाद पहला एलिमिनेशन हुआ, जिसमें नीरज बाहर हुए। इसके बाद दो और एलिमिनेशन हुए, इसमें पायल मलिक और पौलोमी दास घर से बाहर हो गईं। अब इनके जाने के बाद बिग बॉस के घर में बचे बाकी कंटेस्टेंट के बीच नॉमिनेशन होना है।

हाल ही में जियो सिनेमा ने बिग बॉस ओटीटी 3 के कई प्रोमो वीडियो शेयर किए हैं। इसमें नॉमिनेशन का वीडियो भी शामिल है, जिसमें ‘बाहर वाले’ बने कंटेस्टेंट लवकेश कटरिया ने कंटेस्टेंट को कितने लोगों को नॉमिनेशन करने का हक दिया है।

सामने आया बिग बॉस का प्रोमो

जियो सिनेमा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे पहले एक गुफा सी दिखाई देती है, जिसमें अंधेरा है और लालटेन जलती हुई नजर आ रही हैं। इसके बाद बिग बॉस की आवाज आती है, जो बोलते हैं कि ऐ जादुई गुफा दिखा अपना जादू। बाहर वाले ने कितने सदस्यों को नॉमिनेट करने का अधिकार दिया है।

उंगली पर नचाएंगे लवकेश

इसके बाद देखा जा सकता है कि लवकेश किसी से बात करते हुए नजर आते हैं और कहते हैं कि इनको ऐसे नचाउंगा उंगली पर। फिर रणवीर, सना मकबूल और सना सुल्तान, विशाल, अरमान अपने पॉइंट रखते हैं। बता दें कि इस बार ‘बाहरवाले’ लवकेश कटारिया बने हुए हैं।

रणवीर की हुई इन दो कंटेस्टेंट से लड़ाई

वहीं, कुछ प्रोमो में देखने को मिला कि रणवीर शौरी इन दिनों घर वालों से उलझते हुए नजर आ रहे हैं। पहले एक मुहावरे को लेकर कृतिका के साथ उनकी बहस हुई, जिससे वह नाराज हो गईं। इसके बाद किचन में सफाई और अपने काम को लेकर वह सना से भिड़ते हुए नजर आए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular