Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeMarqueeलम्पी स्किन डिजीज बीमारी की अपर निदेशक ने की समीक्षा

लम्पी स्किन डिजीज बीमारी की अपर निदेशक ने की समीक्षा

 

अवधनामा संवाददाता

पशुओं, मक्खी व मच्छरों से फैलता है लंपि स्किन डिजीज बीमारी- डॉ जीके सिंह
कुशीनगर। अपर निदेशक पशु चिकित्सा गोरखपुर डॉ जी के सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार विकास भवन सभागार रविंद्र नगर धूस में लंपी स्कीन डिजीज का तकनीकी सेमिनार आयोजित किया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ विकास साठे द्वारा उक्त सेमिनार में लम्पी स्किन डिजीज के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
विदित हो कि लम्पी स्किन डिजीज एक विषाणु जनित रोग है जिसका प्रसार पशुओं (गोवंश/महिशवंश) में कतिपय मक्खी, मच्छर से होता है। इस क्रम में डॉक्टर सुबोध पशु चिकित्सा अधिकारी रामकोला द्वारा बीमारी के रोकथाम हेतु उपाय बताए गए। लैबोरेट्री टेस्टिंग के बारे में भी बताया गया। डॉक्टर लालमणि यादव पशु चिकित्सा अधिकारी तमकुही राज द्वारा लम्पी स्किन के संदर्भ में शासन द्वारा दिए हुए निर्देशों के बारे में भी बताया गया। डॉ अमर सिंह उप पशु चिकिसाधिकारी पडरौना द्वारा जिलाधिकारी द्वारा दिये गए दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी दी गई। अपर निदेशक डॉ जी के सिंह  द्वारा सभी पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्रतिदिन 03 गांव में जाकर लम्पी डिजीज के बारे में प्रधान, बीडीसी एवं ग्राम वासियों को जानकारी  देते हुए लोगो को इस बारे में जागरूक किया जाए। अंत में डॉ विकास साठे द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। उक्त सेमिनार में सभी उप पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकिसाधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी फार्मासिस्ट आदि उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular