Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshसआदतगंज में 11 हज़ार वाॅट के तार मे फंसी तार की पंतग...

सआदतगंज में 11 हज़ार वाॅट के तार मे फंसी तार की पंतग से दो बच्चो को लगा करन्ट

  एक की हालत गम्भीर दूसरे की अस्पताल से हुई छुटटी
लखनऊ।  पुराने लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र के अम्बरगंज पुलिस चाौकी अन्तर्गत करीम गंज मोहल्ले मे गुरूवार की दोपहर उस समय हड़कम्प मच गया जब इसी मोहल्ले के रहने वाले दो बच्चे बिजली के खम्बे पर 11 हज़ार वाॅट की लाईन के तार में फंसी तार बधी पंतग लूटने के चक्कर मे करन्ट का झटका खाकर झुलस गए। घनी बस्ती वाले करीमगंज मोहल्ले मे करन्ट का झटका लगने की खबर के बाद पूरे मोहल्ले मे कोहराम मच गया एक बच्चे की उम्र 9 साल और दूसरे बच्चे की 10 साल है । करन्ट से झुलसे दोनो बच्चो को स्थानीय लोगो के द्वारा अस्पताल पहुॅचाया गया जहा एक बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद छुटटी दे दी गई जबकि दूसरा बच्चा अभी सिविल अस्पताल मे भर्ती है । बताया जा रहा है कि सिविल मे भर्ती बच्चे को अभी होश नही आया है। दो बच्चो को करन्ट लगने की सूचना के बाद अम्बरगंज चाौकी इन्चार्ज प्रदीप सिंह भी मौके पर पहुॅचे उनका कहना है कि पतंग तार की नही थी बल्कि बच्चे तार मे ईट बांध कर बिजली के खम्बे मे फंसी पतंग को उतारने का प्रयास कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार अम्बरगंज पुलिस चाौकी अन्तर्गत करीमगंज मोहल्ले मे रहने वाले तैय्यब का 9 वर्षीय पुत्र मोनिस यहंी के रहने वाले सोनू के 10 वर्षीय पुत्र कलीम को गुरूवार की दोपहर उस समय करन्ट का जोरदार झटका लग गया जब ये दोनो बच्चे मोहल्ले मे लगे बिजली के खम्मे पर दौड़ रहे 11 हज़ार वाॅट के बिजली के तार मे फंसी पतंग को लूटने का प्रयास कर रहे थे । बताया जा रहा है कि तार मे फंसी पंतग मे तार बधा हुआ था पतंग का तार पकड़ते ही मोनिस और कलीम को करन्ट का ज़ोरदार झटका लगा और दोनो ही बच्चे झुलस गए । दो बच्चो के करन्ट लगने के बाद पूरे मोहल्ले मे हड़कम्प मच गया सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुॅची और दोनो घायल बच्चो को उपचार के लिए अस्पताल पहुॅचाया गया मोनिस को करन्ट का हलका झटका लगा था इस लिए उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया जबकि कलीम को करन्ट का जोरदार झटका लगा था उसे सिविल अस्पताल पहुॅचाया गया बताया जा रहा है कि कलीम को अभी तक होश नही आया है उसके हाथ का अगंठा बुरी तरह से झुलस गया है। हालाकि आसपास के लोगो का कहना है कि 11 हज़ार वाॅट के तार मे फंसी पतंग मे तार बधंा हुआ था जबकि चाौकी इन्चार्ज प्रदीप सिंह का कहना है कि बच्चे तार मे ईट का लंगड़ बाध कर बिजली के तार मे फंसी पतंग को छुड़ा रहे थे। पतंग लूटने के चक्कर मे करन्ट की चपेट मे आए दोनो बच्चो के पिता पेशे से मज़दूर है । हालाकि तार बधंी पतंग उड़ाए जाने पर पहले से ही प्रतिबन्ध है बावजूद इसके पतंग की दुकानो पर तार की बिक्री लगातार जारी है अभी कुछ दिन पूर्व भी करीम गंज मोहल्ले मे ही एक ट्रान्सफार्मर मे भीषण आग लगी थी ट्रान्सफार्मर मे आग लगने की वजह भी तार बधी पतंग ही बताई जा रही है। पतंग से हादसे की ये पहली घटना नही है पतंग मे बधे चाईनीज़ मंझे से भी अक्सर हादसे देखने को मिलते रहते है जबकि चाईनीज़ मंझे की बिक्री भी पूरी तरह से प्रतिबन्धित है लेकिन चाईनीज़ मांझे की ज़द मे आकर लोगो के घायल होने की लगातार खबरे ये स्पष्ट करती है कि प्रतिबन्धित चाईनीज़ मंझे की बिक्री अभी भी जारी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular