Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeLucknowहोली पर लखनऊ में दोपहर के बाद होगा Lucknow Metro का संचालन,...

होली पर लखनऊ में दोपहर के बाद होगा Lucknow Metro का संचालन, गीले या रंग लगे वस्त्र पहने लोगों के प्रवेश पर रोक

Lucknow Metro on Holi: लखनऊ में होली के दिन यानी बुधवार को मेट्रो का संचालन दोपहर के बाद होगा।

लखनऊ। रंगों के त्यौहार होली पर भी लखनऊ मेट्रो की सेवा जारी रहेगी। लखनऊ में बुधवार को रंग खेलने के समय सुबह से दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी।

लखनऊ में बुधवार को चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट और मुंशी पुलिया दोनों ओर से मेट्रो की सेवा दोपहर 2:30 बजे से लेकर रात 10:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी। मेट्रो प्रशासन ने बताया कि होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए दोपहर 2:30 बजे से दोनों छोर से सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। यूपीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि वह होली पर गीले या रंग से भीगे वस्त्रों में यात्रा करने से परहेज करें, जिससे ट्रेन एवं स्टेशन की स्वच्छता बनी रहे।

लखनऊ में होली के दिन मेट्रो रेल कारपोरेशन दोनों टर्मिनल स्टेशन चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन और मुंशी पुलिया मेट्रो स्टेशन से दोपहर 2:30 बजे अपनी सेवाएं शुरू करेगी। शाम को तय समय तक नियमित रूप से चलती रहेंगी।

गीले या रंग से भीगे कपड़ों में मेट्रो यात्रा करने से बचें

यूपीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि होली के दिन गीले या रंग से भीगे कपड़ों में मेट्रो यात्रा करने से बचें। इससे ट्रेनों और स्टेशन परिसर की स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी।

त्योहार के मद्देनजर मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग की भी अपील की है, ताकि सभी लोग सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा कर सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular