लखनऊ मेट्रो ने निभाया फर्ज़, यात्री को लौटाए छूटे दस्तावेज़ और पांच लाख से ज्यादा का ड्रॉफ्ट

0
304

लखनऊ मेट्रो की ओेर अपने फर्ज को निभाते हुए यात्रियों के छूटे सामान, या पैसों को उन तक सुरक्षित पहुंचाने का सिलसिला जारी है। मेट्रो के सात सितंबर से पुन परिचालन के बाद से मेट्रो स्टेशनों पर तैनात स्टाफ़ ने ऐसी ही कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी का उदारहण पेश किया है। कल (09 सितम्बर, 2020, बुद्धवार) को 1:00 बजे विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर एक्स-बिस में एक यात्री, श्री प्रशांत कुमार का पॉलीथीन बैग छूट गया। पॉलीथीन बैग में कुछ डॉक्यूमेंट तथा रू 5,32,286/- का डी.डी. (डिमांड ड्राफ्ट) था। इसकी सूचना स्टेशन कंट्रोलर सुश्री प्रियंका राय को दी गई तथा पॉलीथीन बैग उनके पास जमा कर दिया गया। इसके बाद करीब 1:30 बजे, स्टेशन कंट्रोलर द्वारा यात्री श्री प्रशांत कुमार को सामान वापस कर दिया गया। मेट्रो स्टाफ़ की तत्परता की बदौलत बैग को सुरक्षित उसके मालिक को लौटाया गया। बैग के मालिक ने बैग और अपना पैसा सुरक्षित वापस मिलने के बाद मेट्रो स्टाफ़ की ईमानदारी और लखनऊ मेट्रो सिस्टम की चाक-चैबंद व्यवस्था की सराहना कर लखनऊ मेट्रो का शुक्रिया अदा किया।

साथ ही, आज सीसीएस एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन पर 10:40 बजे सुरक्षा गार्ड, श्री रामजी मिश्रा, क्लॉक नंबर 400891 को ट्रेन में 330/- रुपये मिले। इसकी जानकारी जैसे ही सुरक्षा गार्ड, श्री अरुण कुमार (नोडल), क्लॉक नंबर 685323 को मिली, उन्होंने त्वरित कारवाही कर स्टेशन कंट्रोलर, श्री निशांत के पास पैसे जमा करवा दिए गए। लखनऊ मेट्रो 5 सितम्बर 2017 से अपने परिचालन की शुरुवात से ही यात्रियों के विश्वास का पात्र बना हुआ है। लखनऊ मेट्रो अपने यात्रियों की सुविधा सुरक्षा के साथ स्टेशन परिसर में छूट गए सामान को भी उनके पास सुरक्षित पहुंचाने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहता है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here