Friday, October 3, 2025
spot_img
HomeMarqueeलखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया को मिला “सशक्त नारी सम्मान”  विजय...

लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया को मिला “सशक्त नारी सम्मान”  विजय श्री फाउंडेशन ने किया सम्मानित   

लखनऊ, 19 अक्टूबर: विजय श्री फाउंडेशन द्वारा अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को “सशक्त नारी सम्मान” प्रदान किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में सोमवार को लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया को संस्था के प्रबंध संस्थापक फूडमैन विशाल सिंह ने तलवार, बुद्ध स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
अपने जन्मदिन के अवसर पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने लोहिया संस्थान में विजय श्री फाउंडेशन की प्रसादम सेवा के माध्यम से मरीज़ों के तीमारदारों को भोजन करवा कर “भूखों को भोजन ज़रूरतमंदों की सेवा” के सार्थक विचार को आगे बढ़ाया।  महापौर ने संस्थान की प्रशंसा करते हुए कहा कि विजय श्री फाउंडेशन विगत 15 वर्षों से मानवता की सेवा करता आ रहा है। और जिस प्रकार संगठन द्वारा कोविड लॉकडाउन के दौरान 7.5 लाख से अधिक प्रवासियों और ज़रूरतमंदों की सेवा गई वह अत्यंन्त सराहनीय है।
विजय श्री फाउंडेशन के प्रबंध संस्थापक फूडमैन विशाल सिंह ने कहा ‘नर में नारायण’ के विचार को मानते हुए हमारी संस्था 15 साल से भी अधिक समय से शहर के विभिन्न अस्पतालों में निःशक्त जनों की भोजन सेवा कराती आ रही है। संस्थान प्रतिदिन लगभग 1000 लोगों की भोजन सेवा कर रहा है।
फूडमैन विशाल सिंह ने कहा कि हमारी संस्था विजय श्री फाउंडेशन ने “हंगर फ्री इंडिया फोर्स” का गठन किया है। हम लोगों को इसमें जोड़ कर ‘भूख मुक्त भारत’ बनाने का संकल्प ले रहे हैं। जल्द ही संस्था ‘हंगर फ्री इंडिया फोर्स’ के माध्यम से देश भर में निःशक्त जनों की भोजन सेवा शुरू करेगी, और भूख मुक्त भारत का निर्माण करेगी।
अंत में उन्होंने देश वासियों से अपील की कि वो हंगर फ्री इंडिया मूवमेंट से जुड़ें और कम से कम एक ज़रूरतमंद के लिए एक थाली भोजन का सहयोग कर सेवा के सार्थक विचार को आगे बढ़ाएं।  इस अवसर पर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के संयुक्त निदेशक संजय सिंह, संगठन के उपाध्यक्ष गनेश कुमार, विमल किशोर श्रीवास्तव, जे.पी. सिंह, विजेन्द्र पाण्डेय, आलोक सिंह चौहान, स्तुति सिंह, अनुराग दीक्षित, शुभम मौर्या आदि लोग उपस्थिति रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular