Lucknow | मतगणना के रुझान आते ही जश्न में डूबे लखनऊ में ‘आप’ कार्यकर्ता

0
70

लखनऊ। दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। दोपहर बाद तक के आए रुझानों ने चुनाव के बाद आए एक्जिट पोल पर मुहर लगा दी है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

जनता ने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के वादों और विकास कार्यों पर मुहर लगाते हुए भारी बहुमत से दोबारा आप को सत्ता सौंप दी है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी करीब 63 सीटों पर आगे हैं, जबकि भाजपा 12 सीटों पर रुकी हुवी है । कांग्रेस और अन्य इस बार शून्य है।

बड़ी जीत की ओर बढ़ रही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। दिल्ली से लखनऊ तक आप कार्यकर्ता ढोंल, नगाड़ों की धुन पर जश्न मनाने लगे हैं।

लखनऊ में ऐशबाग स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय पर बड़ी एलईडी स्क्रीन पर मतगणना का लाइव प्रसारण देखा रहा है। यहां भारी संख्या में मौजूद आप कार्यकर्ताओं में हैरत अंगेज़ रुझान आते ही खुशी की लहर दौड गयी। सभी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल जिंदाबाद और आप के झण्डे लहराते हुए जश्न मनाया।

बता दें कि दिल्ली विधान सभा चुनाव की आज मतगणना चल रही है। चुनाव के पहले ही राजनीतिक जानकारों ने आम आदमी पार्टी की दोबारा सत्ता में वापसी की भविष्यवाणी कर दी थी। भाजपा ने चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में शाहीनबाग और हिन्दुत्व का मुद्दा उठाया, लेकिन दिल्ली की जनता ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के कामों और वादों पर सही ठहराते हुए भाजपा के मंसूबों पर झाडू लगा दी।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here