Tuesday, February 24, 2026
spot_img
HomeSpecial Reportभगवान महावीर का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 15 को

भगवान महावीर का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 15 को

लखनऊ। ‘‘जियो और जीने दो’’ का सिद्धांत देने वाले जैन धर्म के अन्तिम तीर्थंकर भगवान महावीर का 2547वाँ  मोक्षकल्याणक महोत्सव कार्तिक कृष्ण अमावस्या के दिन 15 नवम्बर को जैन अनुयाई धूमधाम से मनायेंगे। यह कार्यक्रम राजधानी के सभी जैन मन्दिरों में मनाया जाएगा। मुख्य आयोजन आशियाना जैन मन्दिर में उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान के उपाध्यक्ष प्रो0 डा0 अभय जैन की अगुवाई में मनाया जायेगा।

डाअभय जैन ने बताया कि जैनधर्माबलम्बियों द्वारा  निर्वाण लाड्डू चढ़ाकर मनाया जायेगा। इस अवसर पर कोविड-19 के नियमों के अन्तर्गत शारीरिक दूरी बनाकर एवं मास्क लगाकर जैन मन्दिरों में प्रातः अभिषेक और शान्तिधारा के बाद भगवान महावीर के पूजन और  निर्वाणकाण्ड पाठ के साथ निर्वाण लाड्डू अर्पित किया जायेगा। सायंकाल सभी जैन परिवार मन्दिरों में दीप दान कर घरों पर दीपावली मनायेगें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular