Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeइटियाथोक ब्लॉक मनरेगा में लूट सको सो लूट

इटियाथोक ब्लॉक मनरेगा में लूट सको सो लूट

गोण्डा:जिले के इटियाथोक ब्लॉक की गाँवो में

अर्जुनपुर,अयाह,कर्मडीह कला,निसारुपुर,विशु नपुर माफी,सिसई बहलोलपुर,रुदापुर, के गाँव में इन दिनों वीडियो, एपीओ, और तकनीकी सहायक कि छत्रछाया में मनरेगा में बड़े पैमाने पर धांधली का मामला सामने आया है। यहां फर्जी मस्टर रोल तैयार कर सरकारी धन की लूट की जा रही है। वह भी डंके की चोट पर है सबसे बड़ी बात तो यह है कि मनरेगा योजना में धांधली की तमाम शिकायतों के बाद भी ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारी कुंभकर्णी के नींद में सो रहे हैं और कार्रवाई करने के बजाय खाना पूर्ति कर मामलों को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ भ्रष्टा चार पर लगाम लगाने के लिए जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं लेकिन उनके ही प्रदेश गोंडा जिले के इटियाथोक ब्लॉक में मनरेगा योजना में खुलेआम पलीता लगाया जा रहा है।

इस खे ल में जिम्मेदार अधिकारियों की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता है।जिले के इटिया थोक ब्लॉक में मनरेगा योजना के अंतर्गत करा ए जा रहे कार्यों में रोजाना कोई न कोई नया मा मला देखने को मिल रहा है।ताजा मामला ग्राम पंचायत अयाह का है इस ग्राम पंचायत में काग ज पर एक फोटो से 60 श्रमिकों की फर्जी हा जिरी लगाई जा रही है।अधिकारियों की उदासी नता का आलम यह है कि श्रमिकों की ओर से किए गए कार्यों का आंकलन भी सही ढंग से नहीं कर पा रहे हैं ऐसे ही कर्मडीह कला ग्राम पंचायत में भी कार्य स्थल पर जिस प्रकार से काम कराया जा रहा है,उसे देख कर ही अंदा जा लगाया जा सकता है कि एक श्रमिक दिन भर में कितना काम कर रहा है।यह पूरा खेल सिर्फ मानव दिवस बढ़ाने के चक्कर में किया जा रहा है।

फर्जी मस्टर रोल जारी कर मानव दिवस बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्राम पंचायत अयाह में वेदपुर सड़क से राम निहाल के चक होते हुवे सरयू नहर तक भूमि विकास कार्य कागजों में चल रहा है।इस कार्य पर रोजा ना 60 श्रमिकों की ओर से कार्य होना दिखाया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।इसी तरह निसारुपुर में अछैबर के घर से पानी टंकी तक नाला जीर्णोद्धार कार्य के लिए 78 श्रमिकों की हाजिरी लगाई गई है लेकिन धरातल की वास्तविकता चौंकाने वाली है।हैरत की बात यह है कि कार्य का सत्यापन करने वा ले जिम्मेदार अधिकारी भी आंखें बंद करके ही सत्यापन कर दे रहे हैं।

टीम गठित कर कराई जाएगी जांचः मंडलायुक्त

मनरेगा योजना में बड़े पैमाने पर की जा रही लूट के बारे में जिले के जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं,इस संबंध में जब देवीपाटन मंडल गोण्डा के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में भ्रष्टाचार किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,उन्होंने कहा कि टीम गठित कर मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular