Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurजनपद में वृहद स्तर पर हुआ लोक अदालत का आयोजन

जनपद में वृहद स्तर पर हुआ लोक अदालत का आयोजन

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष चन्द्रोदय कुमार की अध्यक्षता में एवं अपर जिला जज (प्रथम)/नोडल अधिकारी गुलाब सिंह तथा हरीश कुमार, सिविल जज (सी0डि0) व सचिव विनीता सिंह की देखरेख में जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर विभिन्न प्रकार के कुल 20569 वादों का निस्तारण किया जाकर 47257217 रूपये की समझौता धनराशि का निर्धारण किया गया। जिला जज चन्द्रोदय कुमार द्वारा 04 वाद निस्तारित कर 42955 की समझौता राशि का निर्धारण किया गया। अपर जिला जज गुलाब सिंह द्वारा 02 वाद निस्तारित किये गये। अपर जिला जज (एस.सी./एस.टी. एक्ट) बाबर खां द्वारा 01 वाद निस्तारित कर 500 की समझौता राशि का निर्धारण किया गया। अपर जिला जज (ई.सी.एक्ट) लोकेश कुमार द्वारा 64 वाद निस्तारित किये गये। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मेराज अहमद द्वारा 771 वाद निस्तारित कर 172200 का जुर्माना अधिरोपित किया गया। सिविल जज (सी.डि.) हरीश कुमार द्वारा 57 वाद निस्तारित कर 10400 की समझौता राशि का निर्धारण किया गया। सिविल जज(सी.डि.-एफ.टी.सी.) अक्षयदीप यादव द्वारा 186 वाद निस्तारित कर 46470 की समझौता धनराशि का निर्धारण किया गया। सिविल जज (जू.डि.) रंजीत कुमार द्वारा 169 वाद निस्तारित कर 33500 की समझौता धनराशि का निर्धारण किया गया। सिविल जज (जू.डि.-एफटीसी) गरिमा सक्सेना द्वारा 106 वाद निस्तारित कर 211615 की समझौता धनराशि का निर्धारण किया गया। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट बहादुर सिंह द्वारा 21 वाद निस्तारित कर 1446200 का समझौता धनराशि का निर्धारण किया गया। भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा टेलीफोन से संबंधित 286 वाद निस्तारित कर 1855893 की समझौता धनराशि का निर्धारण किया गया एवं जिला मुख्यालय पर आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न बैंकों के 380 वादों का निस्तारित कर 37341335 की समझौता राशि का निर्धारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय महेश नौटियाल द्वारा पारिवारिक वाद से संबंधित 105 वाद निस्तारित किये गये। मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण पीठासीन अधिकारी शमशुल हक द्वारा मोटर दुर्घटना से संबंधित 41 वाद निस्तारित कर 4910000 का प्रतिकर दिलाया गया। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वारा 06 वाद निस्तारित कर 839949 की समझौता राशि का निर्धारण किया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महरौनी सौरव सिंह द्वारा 247 वाद निस्तारित कर 282320 का जुर्माना अधिरोपित किया गया एवं सिविल जज (जू.डि.) महरौनी सौरभ मण्डलोई द्वारा 153 वाद निस्तारित कर 25220 की समझौता धनराशि का निर्धारण किया गया। न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय तालबेहट यज्ञेश कुमार सोनकर द्वारा 307 वाद निस्तारित कर 13260 का जुर्माना अधिरोपित किया गया। जिलाधिकारी एवं उनके अधीन न्यायालयों/विभागों द्वारा 17663 वादों का निस्तारण किया गया। मुख्यालय पर आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, बैंक के अधिकारी/कर्मचारीगण, वादकारीगण उपस्थित रहे एवं वादकारियो ने अपने वादों का सुलह-समझौता के आधार पर निस्तारण कराकर राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ प्राप्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular