Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomeLucknowलोको पायलट को छुट्टी के लिए उतारने पड़े कपड़े, रेलवे ने शुरू...

लोको पायलट को छुट्टी के लिए उतारने पड़े कपड़े, रेलवे ने शुरू की जांच

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में एक लोको पायलट राजेश मीणा को पाइल्स सर्जरी के बाद छुट्टी के लिए अपने अंतवस्त्र उतारकर घाव दिखाने पड़े। मुख्य क्रू कंट्रोलर द्वारा छुट्टी न देने पर यह घटना हुई, जिसका वीडियो वायरल हो गया।

लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में एक लोको पायलट के अंतवस्त्र उतरवाने के मामले में रेलवे ने तीन अधिकारियों की कमेटी गठित कर दी है। लोको पायलट राजेश मीणा को पाइल्स हो गया था। उन्होंने इसका ऑपरेशन 22 फरवरी को कराया था।

छह दिन की सीक लीव के बाद भी जख्म नहीं भरा। इस पर उन्होंने जब अपने मुख्य क्रू कंट्रोलर से छुट्टी बढ़ाने का आग्रह किया तो साक्ष्य दिखाने के नाम पर उनके अंतवस्त्र उतारने को कहा गया। इस मामले का वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। अब रेलवे ने जांच के लिए एक कमेटी बना दी है।

बता दें कि पाइल्स सर्जरी के बाद आराम के लिए मेडिकल लीव न मिलने से निराश अनुसूचित जनजाति के एक लोको पायलट ने लखनऊ रेल डिवीजन में एक सीनियर अधिकारी के सामने अपना सच साबित करने के लिए कपड़े उतार दिए। आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (एआइएलआरएसए) के नेताओं ने दावा किया कि अनुसूचित जनजाति के लोको पायलट राजेश मीणा के इस हताशा भरे कदम के बाद भी चीफ क्रू कंट्रोलर (सीसीसी) रतन कुमार राजी नहीं हुए।

उन्होंने मीणा को आराम के लिए छुट्टी देने से इनकार कर दिया। मीणा ने अपने समुदाय के एक यूनियन लीडर के माध्यम से डिवीजन के सीनियर अधिकारियों से बात की, जिसके बाद उसे आराम के लिए छुट्टी दे दी गई। साथियों द्वारा रिकार्ड की गई इस घटना का एक वीडियो मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित किया जा रहा है। इस अमानवीय व्यवहार पर गुस्सा जताया जा रहा है। घटना के कथित वीडियो में, मीणा और उनके साथियों को मेडिकल छुट्टी देने से मना करने पर रतन कुमार से भिड़ते हुए देखा जा सकता है।

लोको पायलट राजेश मीणा उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की लखनऊ लाबी में तैनात हैं। उनको पाइल्स की दिक्कत लंबे समय से है। वह मंडल रेल अस्पताल में उपचार करवा रहे थे। यहां आराम न मिलने पर आयुर्वेद के एक डाक्टर को दिखाया। उन्होंने आपरेशन की सलाह दी। राजेश मीणा ने 22 फरवरी को आपरेशन करवा लिया। उनको 28 फरवरी तक अवकाश प्रदान किया गया था।

बताया जा रहा है कि लोको पायलट के कपड़े उतारने का वीडियो आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीआरएम सुनील कुमार वर्मा को भी भेजा। इस पर भी जब कोई कार्यवाही नहीं हुई तो एसोसिएशन ने देश भर में यह वीडियो प्रसारित कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular