Thursday, May 2, 2024
spot_img
HomeMarqueeLIC Assistant भर्ती: देशभर के आठ जोन में 7871 पदों पर नियुक्तियां...

LIC Assistant भर्ती: देशभर के आठ जोन में 7871 पदों पर नियुक्तियां करेगा

एलआईसी ने देशभर के आठ जोन में कुल 7871 पदों पर नियुक्तियां करेगी। सबसे ज्यादा भर्तियां नॉर्थ जोन में होंगी। यहां 1544 पद भरे जाएंगे। कंपनी ने इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

योग्य उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। दोनों परीक्षा ऑनलाइन होगी।  मुख्य में सफल अभ्यर्थियों को क्षेत्रीय भाषा के टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

लिखित परीक्षा का प्रारूप
प्रारंभिक परीक्षा

– यह परीक्षा 100 अंकों की होगी और 100 सवाल पूछे जाएंगे। यानि हर प्रश्न एक अंक का होगा। प्रश्नपत्र तीन भागों में बंटा होगा।
– पहले भाग में हिन्दी और इंग्लिश भाषा के 30 सवाल होंगे। दूसरे भाग में  न्यूमेरिकल एबिलिटी के 35 और तीसरे भाग में रीजनिंग के 35 सवाल पूछे जाएंगे।
–  सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। इसे हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा।  यानी प्रत्येक भाग के लिए 20 मिनट मिलेंगे।
–  परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए .25 अंक काटे जाएंगे।
– प्रत्येक भाग में न्यूनतम क्वालिफाई अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।  प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

मुख्य परीक्षा

–  यह परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी और कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।  प्रश्नपत्र में चार भागों में बंटा होगा।
– पहले भाग में जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस के 50 प्रश्न होंगे। इसके लिए 35 मिनटे मिलेंगे।
– दूसरा भाग जनरल इंग्लिश का होगा। इसमें 40 प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए 35 मिनट मिलेंगे।
– तीसरे भाग में क्वांटिटिव एप्टीट्यूड के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। चौथे भाग में रीजनिंग एबिलिटी और कंप्यूटर एप्टीट्यूट के 60 प्रश्न होंगे। दोनों भाग को हल करने के लिए 40-40 मिनट का समय दिया जाएगा।
– भाग में न्यूनतम क्वालिफाई अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।   इस परीक्षा में भी नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए .25 अंक काटे जाएंगे।
– कुछ जोन में प्रश्नपत्र पांच भागों में बंटा होगा। पांचवां भाग हिन्दी भाषा का होगा और इसमें 40 प्रश्न होंगे।  बाकी के चार भाग में भी 40-40 प्रश्न होंगे। प्रत्येक भाग के लिए 30 मिनट मिलेंगे।
क्षेत्रीय भाषा : मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को क्षेत्रीय भाषा की परीक्षा देनी होगी। यह क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी। इसके अंक नहीं जोड़े जाएंगे।

मेरिट : मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular