Monday, March 3, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabanki30 फुट ऊंचे पेड़ पर तेंदुए का आसन, घण्टो बाद भी वन...

30 फुट ऊंचे पेड़ पर तेंदुए का आसन, घण्टो बाद भी वन विभाग को उसके उतरने का इंतजार

 

अवधनामा संवाददाता

फतेहपुर बाराबंकी। कई दिनों से दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आज मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में नजर आया। ग्राम छेदा के मजरे असंबा के बाहर यूकेलिप्टस पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ देखते ही कोहराम मच गया। घबराए ग्रामीण सैकडों की संख्या पेड़ से दूर खड़े हो गए। मौके पर पुलिस व वन विभाग की टीम तामझाम के साथ पहुंची और उसके उतरने का घण्टो इंतजार किया पर खबर लिखे जाने तक तेंदुआ पेड़ पर ही चढ़ा बैठा हुआ था। लखनऊ से तेंदुए को बेहाश करने वाली टीम भी मौके पर ही है।
जानकारी के अनुसार मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के छेदा के निकट असंबा गांव सरयू नदी के किनारे पर है। नदी में पानी कम होने से बहराइच के कतर्नियाघाट के जंगल से तेंदुआ आने की बात ग्रामीण कह रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ सुबह पेड़ पर बैठा दहाड़ मार रहा था। उसे देख ग्रामीण ठिठक गए। करीब 30 फीट ऊंचाई पर तेंदुआ वह बैठा देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर फतेहपुर रेंजर समेत वन रक्षा कर्मियों की टीम पिंजरा, जाल और ट्रैंक्वलाइजर गन  लेकर पहुंच गए। रेस्क्यू शुरू हो गया है।
डीएफओ के अनुसार मौके पर वन विभाग की टीम है। तेंदुआ ज्यादा ऊंचाई पर बैठा है इसलिए उसे ट्रैंक्वलाइजर गन से बेहोश किया जाएगा तो पेड़ से गिरने से उसकी मौत हो सकती है। उसके उतरने का इंतजार किया जा रहा है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular