Thursday, May 2, 2024
spot_img
HomeUttar Pradeshbandaप्रधान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लेखपालों का दूसरे दिन कलम...

प्रधान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लेखपालों का दूसरे दिन कलम बंद हड़ताल रहा जारी

अवधनामा संवाददाता

बबेरू/ बांदा। बबेरू तहसील क्षेत्र के छिलोलर गांव के लेखपाल के साथ मारपीट करने वाले ग्राम प्रधान व उनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के द्वारा कलम बंद हड़ताल के दूसरे दिन हड़ताल जारी रहा है।
बबेरू तहसील क्षेत्र के छिलोलर गांव के लेखपाल विष्णु दत्त पटेल सरकारी कार्य हेतु पिछले 22 मई दिन सोमवार को गांव पर गए हुए थे। तभी गांव के प्रधान व अन्य लोगों ने लेखपाल के साथ मारपीट कर अपमानित किया था जिसमें लेखपाल की तहरीर पर कमासिन थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। लेकिन ग्राम प्रधान व अन्य साथियों की गिरफ्तारी नहीं हुई जिसकी मांग को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष दिनेश कुमार की अगुवाई में तहसील परिसर में कलम बंद हड़ताल शुरू कर दिया है । जो कलम बंद हड़ताल का दूसरा दिन जारी रहा, वही तहसील अध्यक्ष दिनेश कुमार के द्वारा बताया गया कि जब तक ग्राम प्रधान व उनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक हमारा कलम बंद हड़ताल जारी रहेगा। इस मौके पर लगभग आधा सैकड़ा लेखपाल धरना स्थल पर मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular