पूतना बध की लीला ने भक्तों को किया अचंभित

0
121
Leela of Pootna Badak surprised the devotees
अवधनामा संवाददता
देवरिया। (Devariya) बृंदावन धाम से देवरिया रामनाथ में हो रहे श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में पधारे श्रीकृष्ण लीला संस्थान के कलाकारों द्वारा कृष्ण लीला के दूसरे दिन रविवार को नंदोत्सव और पूतना वध प्रसंग का मंचन किया गया। इससे पहले शनिवार रात कंस के राजदरबार और श्रीकृष्ण जन्म का मंचन किया गया
बृज की रास मण्डली ने रविवार रात नंदोत्सव, पूतना वध प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। बृज के रासाचार्य पंडित बृजमोहन कौशिक के सानिध्य में रास मण्डली ने रात करीब आठ बजे से रास और लीला मंचन की प्रस्तुति शुरू की। कृष्ण जन्म की जानकारी मिलते ही दिनभर लोग नंदबाबा के घर पहुंचे और उन्हें पुत्र जन्म की बधाइयां दीं। नंदोत्सव प्रसंग के भावपूर्ण मंचन ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।प्रसंग के दौरान पूतना वध की कथा भी लोगों को बताई गई। कथा के अनुसार कृष्ण जन्म की सूचना मिलते ही दूध पिलाने के बहाने कृष्ण को मारने के लिए कंस ने मथुरा से पूतना को भेजा। गोकुल पहुंचकर पूतना ने जैसे ही दुग्धपान कराने के बहाने कृष्ण को मारने का षडयंत्र रचा, भगवान ने उसका वध कर दिया। लीलामंचन के दौरान पूतना के मंच पर प्रवेश ने लोगों को अचंभित कर दिया।इससे पहले रासलीला की शुरुआत रविवार रात करीब आठ बजे दीप प्रज्जवलन से हुई। रास प्रदर्शन के बाद युवराज कंस का बहन देवकी के विवाह के लिए चिंतित होना, मित्र वसुदेव के साथ देवकी का विवाह, विदा के दौरान आकाशवाणी, कंस का बहन देवकी, बहनोई वसुदेव व पिता उग्रसेन को कारागार में डालने, एक-एक कर देवकी का सात बच्चों को जन्म देना और कंस का उन्हें मारना, कृष्ण जन्म, वसुदेव का कृष्ण को नंद के घर पहुंचाने के दृश्यों का मंचन किया गया। सोमवार रात को भक्त मीराबाई की कथा का मंचन किया जाएगा।रविवार रात्रि में यज्ञ स्थल पर रासलीला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  देवरिया सदर एसडीएम सौरभ सिंह, डूडा अधिकारी बी के मिश्रा का आगमन हुआ उनके साथ डॉक्टर विनोद कुमार सिंह  का महाकाल कमेटी ने अंग वस्त्र और फूल मालाओं से स्वागत किया सदर एसडीएम सौरभ सिंह ने महाकाल कमेटी के मेंबरों से अनुरोध किया कि कोरोना महामारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें उचित दूरी बना कर रहे मास्क पहने महाकाल कमेटी के स्वागत से सदर एसडीएम सौरव सिंह ने महाकाल कमेटी का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैं भगवान की पूजा में सम्मिलित हुआ सदर एसडीएम ने भगवान की आरती और पूजा की इस दौरान महाकाल कमेटी के अध्यक्ष  पप्पूपाण्डे यज्ञ के चौथे दिन अग्नि देवता का काठ की लकड़ी से वैदिक मंत्रोचार से अग्नि देवता का आगमन हुआ का पप्पूपाण्डे जय प्रकाश पांडे महादेव  राधेश्याम पाण्डेय दिवाकर मणी पियूष रामु आयुष मन्ना मणी  अवधेश मणी गोबिन्दमणी पिन्टू उपाध्याय संजय मणी पटटू तिवारी राजकुमार तिवारी आदि महाकाल भक्त उपस्थित रहे!
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here