Saturday, April 11, 2026
spot_img
HomeItawaएनसीसी कैंप में सीखी चयन प्रक्रिया की बारीकियाँ,कम्युनिकेशन स्किल्स, पीपीडीटी व डोज़ियर...

एनसीसी कैंप में सीखी चयन प्रक्रिया की बारीकियाँ,कम्युनिकेशन स्किल्स, पीपीडीटी व डोज़ियर राइटिंग पर विशेष सत्र

इटावा। एमनीव विज़न स्कूल में चल रहे एनसीसी एडवांस्ड लीडरशिप कैंप के चौथे दिन कैडेट्स को चयन प्रक्रिया (एसएसबी)से संबंधित कम्युनिकेशन स्किल्स,पीपीडीटी (Picture Perception and Discussion Test),ग्रुप डिस्कशन तथा डोज़ियर राइटिंग जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।कैंप कमांडेंट कर्नल सुधांशु द्विवेदी ने अपने प्रेरणादायक विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “सफलता की कुंजी सही दिशा में किया गया निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास है।

प्रत्येक कैडेट को अपनी क्षमताओं को पहचानकर उन्हें सकारात्मक दिशा में उपयोग करना चाहिए।इस अवसर पर सूबेदार मेजर कपिल देव,सेना मेडल ने कैडेट्स को टीमवर्क,अनुशासन एवं आत्मविकास के महत्व पर उपयोगी मार्गदर्शन दिया।वहीं सूबेदार सुधीर कुमार,सूबेदार सतनाम सिंह,सीएचएम मित्र बहादुर,हवलदार प्रमोद कुमार और हवलदार अवतार सिंह ने कैडेट्स को ग्रुप डिस्कशन,नेतृत्व कौशल और प्रभावी संवाद पर व्यावहारिक अभ्यास कराए।

सोमवार को दिनभर चली इन गतिविधियों में कैडेट्स ने विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।इससे उनमें लीडरशिप,निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास का विकास हुआ।कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट सुनील सेंगर,प्रशांत कमल भी उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रशिक्षण सत्रों का संचालन और मूल्यांकन किया।गतिविधियों के माध्यम से कैडेट्स को न केवल एसएसबी चयन प्रक्रिया की बारीकियों की जानकारी मिली बल्कि व्यक्तित्व विकास,संवाद कौशल और टीम भावना में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular