Wednesday, March 5, 2025
spot_img
HomeMarquee5 जुलाई तक बढ़ी नामांकन भेजने की आखिरी तारीख 

5 जुलाई तक बढ़ी नामांकन भेजने की आखिरी तारीख 

Last date for sending nomination extended till July 5

नई दिल्ली (New Delhi) खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकन भेजने की समय सीमा एक सप्ताह के लिए बढ़ाकर पांच जुलाई तक कर दी है। राष्ट्रीय खेल महासंघों को पहले 28 जून तक नामांकन भेजने थे। खेल मंत्रालय ने एक सर्कुलर में कहा, ‘नामांकन भरने की आखिरी तारीख 28 जून 2021 से बढ़ाकर पांच जुलाई 2021 कर दी गई है। टेनिस, मुक्केबाजी और कुश्ती समेत कई एनएसएफ नामांकन भेज चुके हैं जबकि बीसीसीआई कुछ दिन में भेजेगा।

ओडिशा सरकार ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार के लिए फर्राटा धाविका दुती चंद के नाम की सिफारिश की है। दुती के अलावा ओडिशा सरकार ने खेल मंत्रालय को पांच और नाम भेजे हैं। दुती ने ट्वीट किया, ‘मैं खेलरत्न पुरस्कार के लिए मेरा नाम भेजने पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की शुक्रगुजार हूं। आपका आशीर्वाद हमेशा बना रहे। दुती ने पिछले सप्ताह पटियाला में इंडियन ग्रां प्री 4 में 100 मीटर में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर 11.7 सेकंड का समय निकाला। वह ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने से 0.02 सेकंड से चूक गई। विश्व रैंकिंग के आधार पर उनका टोक्यो ओलंपिक खेलना तय है।

दुती को पिछले साल अर्जुन पुरस्कार मिला था। ओडिशा सरकार ने टोक्यो ओलंपिक जा रही भारतीय हॉकी टीम के सदस्य बीरेंद्र लाकड़ा का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए , हॉकी कोच कालू चरण चौधरी का नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए, पूर्व फर्राटा धाविका ओलंपियन अनुराधा बिस्वाल का नाम ध्यानचंद पुरस्कार के लिये भेजा है। राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए केआईआईटी डीम्ड यूनिवर्सिटी और ओडिशा खनन निगम के नाम भेजे गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular