Tuesday, May 7, 2024
spot_img
HomeEntertainmentगौतमबुद्धनगर में ललितपुर के विनय सिन्हा की टीम ने मचाया धमाल

गौतमबुद्धनगर में ललितपुर के विनय सिन्हा की टीम ने मचाया धमाल

अवधनामा संवाददाता

यूनिवर्सिटी में कत्थक नृत्य का किया शानदार मंचन
खेलो इण्डिया कार्यक्रम के तहत प्रदेश सरकार द्वारा किया गया था आमंत्रित

ललितपुर। केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित किये जा रहे खेलो इण्डिया कार्यक्रम के तहत भारतीय संगीत व नृत्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में संपूर्ण उत्तर प्रदेश से चार जनपदों का चयन किया गया था। खेलो इण्डिया कार्यक्रम के लिए उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय को सूचित करते हुये प्रत्येक जिले से सर्वोत्तम टीम जो कि भारतीय संगीत में शास्त्रीय गायन, कत्थक, भरत नाट्यम इत्यादि में महारथ हांसिल किये हों। इसके अलावा उक्त टीम उत्तर प्रदेश शिक्षा बोर्ड, नीति आयोग, कला संस्कृति मंत्रालय, प्रयाग संगीत समिति में नीतिगत सम्बद्ध के साथ पंजीकृत हों। इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किये गये थे। इसके लिए गौतमबुद्धनगर स्थित विद्या म्यूजिक एण्ड डांस इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर/ओनर विनय सिन्हा के जरिए उनकी टीम को आमंत्रित किया गया था। इसके लिए इंस्टीट्यूट के सचिव चिराग शर्मा द्वारा डा.प्रीति के नेतृत्व में एक टीम तैयार की गयी। इस टीम द्वारा एक जून 2023 को गौतमबुद्धनगर यूनिवर्सिटी के वृहद मंच से कत्थक नृत्य नाटिका का शानदार और सफलतम मंचन किया। इस नृत्य मंचन में अनुष्का शर्मा, अविका ओझा, अश्मी तिवारी, अक्षिता सिंह, शगुन त्रिपाठी, अविशी अग्रवाल, इरा मिश्रा, यति शुक्ला, श्रेयांसी रतूरी, त्रिशा मौर्या, दिव्यांशी पांडे, आशी अग्रवाल, भारती कुमारी, धर्मवती, शालिनी गुप्ता, कनिष्का तिवारी, भक्ति आदि ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। यहां बताते चलें कि विद्या म्यूजिक एण्ड डांस इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर/ओनर विनय सिन्हा ललितपुर जनपद के एक सुप्रसिद्ध संगीत परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उनके मार्गदर्शन में ही उक्त कार्यक्रम में भारतीय संगीत से ओतप्रोत कार्यक्रम में कत्थक नृत्य का शानदार मंचन किया गया। इस कार्यक्रम को लेकर उत्तर प्रदेश भर में प्रशंसा हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular