HomeUttar PradeshLalitpurललितपुर की आकांक्षा सेंगर बनी मेडिकल ऑफिसर

ललितपुर की आकांक्षा सेंगर बनी मेडिकल ऑफिसर

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। ओंमकार सिंह प्रवक्ता श्री वर्णी जैन इंटर कॉलेज ललितपुर की पुत्रवधू श्रीमती आकांक्षा सेंगर का चयन लोक सेवा आयोग द्वारा जारी मेडिकल ऑफिसर की 600 की सूची में श्रीमती आकांक्षा सेंगर ने छठवीं रैंक प्राप्त किया । माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा ऑनलाइन नियुक्ति पत्र जारी किया गया है । ये नियुक्ति पत्र झांसी में माननीय अनुराग शर्मा सांसद, आयुक्त महोदय झांसी, जिलाधिकारी झांसी एवं उपनिदेशक (चिकित्सा) झांसी मंडल झांसी की उपस्थिति में श्रीमती आकांक्षा सेंगर को दिया गया ।आकांक्षा सेंगर की तैनाती उरई जनपद जालौन में हुई है । आकांक्षा सेंगर के पति श्री अविनाश सिंह कोल इंडिया बिलासपुर में प्रबंधक के पद पर तथा देवर अविचल सिंह एनटीपीसी रिहंद जनपद सोनभद्र में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर पदस्थ है । श्रीमती आकांक्षा सेंगर डॉक्टर बनने का श्रेय अपने माता-पिता, पारिवारिक जनो एवं गुरुजनों को दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular