Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurनन्हे राजा को न्याय दिलाने हेतु क्षत्रिय महासभा ने दिया ज्ञापन

नन्हे राजा को न्याय दिलाने हेतु क्षत्रिय महासभा ने दिया ज्ञापन

अवधनामा संवाददाता

अति शीघ्र कार्यवाही न होने पर होगा वृहद आंदोलन : करणी सेना

ललितपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं करणी सेना के संयुक्त तत्वाधान में नन्हे राजा की संदिग्ध मृत्यु होने पर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि नन्हे राजा पुत्र देवी सिंह को स्थानीय वेटना के प्राइवेट चिकित्सक ने लापरवाही के चलते गलत इलाज कर दिया एवं कूल्हे पर इंजेक्शन लगा दिए। जिससे पूरे शरीर मे इंफेक्शन फेल गया। जिन्हें झांसी, ग्वालियर, सागर एवं अन्य जगह इलाज कराया गया। लेकिन कोई आराम नही हुआ। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी थी। उक्त घटना से परिवार में कोहराम मच गया। स्थिति दयनीय हो गयी। उक्त चिकित्सक एक झोलाछाप चिकित्सक है, जिसका नाम रमेश निरंजन पुत्र मोतीलाल ग्राम पिपरियापाली का निवासी बताया जा रहा है। जो वेटना में एक निजी अस्पताल खोले था। उक्त डॉक्टर की लापरवाही के चलते जितेन्द्र राजा के पिताजी नन्हे राजा की मृत्यु हो गयी है। जिसकी प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु जितेन्द्र राजा 14 सितंबर 2023 को थानाध्यक्ष नाराहट को प्रार्थना पत्र दिया था। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नही हुई। इसके बाद जितेन्द्र राजा ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर अभी तक उक्त रमेश पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नही हुई। जिससे आरोपी खुलेआम घूम रहा है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति दबंगई दिखाते हुये कार्यवाही करने पर तमाम प्रकार की धमकियां दे रहा है। बताया कि उक्त झोलाछाप चिकित्सक पर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाना आवश्यक है। अन्यथा की स्थित में संगठन ने आंदोलन की चेतावनी दी। पूरे मामले पर अपर जिलाधिकारी ने 5 दिन में कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस दौरान कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह परमार, जिला महामंत्री भगवत सिंह बैस, करणी सेना भारत के मध्यप्रदेश अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह गौर, राजेन्द्र सिंह राठौर, रविन्द्र सिंह परमार, राजू राजा, सुंदरपाल सिंह, संग्रामसिंह बुन्देला, इंद्रपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, सूर्यप्रताप सिंह, राजाजी, अमर राजा, यादवेंद्र सिंह बुन्देला, प्रद्युम्न राजा, राजेन्द्र कुमार सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह, यश प्रताप, दीपक राजा, रुद्रप्रताप सिंह, कैलाश शर्मा, राहुल राजा, समर राजा, अनिकेत, अंशुल राजा, राजकुमार सिंह, साहब राजा, सुरेन्द्रपाल सिंह बुन्देला, जंडेल सिंह, गजराज सिंह, गिन्नी राजा, शैलेन्द्र सिंह, सोवरन सिंह, युवराज बुन्देला, बब्लू राजा, शक्ति राजा आदि अनेकों क्षत्रिय उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री भगवत सिंह बैस ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular