Thursday, April 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeजलालपुर बार एसोसिएशन चुनाव में कृपाशंकर अध्यक्ष चुने गये

जलालपुर बार एसोसिएशन चुनाव में कृपाशंकर अध्यक्ष चुने गये

जलालपुर (अंबेडकरनगर)। बार एसोसिएशन जलालपुर के चुनाव में मंगलवार को अध्यक्ष पद पर कृपा शंकर मौर्य अध्यक्ष निर्वाचित हुए। मतदान में 122 अधिवक्ताओं ने भाग लिया। निर्वाचन अधिकारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह अध्यक्ष व मंत्री पदों के लिए जलालपुर तहसील में मतदान शुरू हुआ। बार के 125 मतदाताओं में से 122 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान के बाद कराई गई मतगणना में अध्यक्ष कृपा शंकर मौर्य इस पद पर निर्वाचित हुए। उन्हें 83 मत मिले। अशोक यादव को 39 मत मिला। मंत्री पद पर घनश्याम वर्मा को जीत मिली। उन्हें 65 मत प्राप्त हुए। पंकज मिश्रा को 57 मत ही हासिल हुए। संयुक्त मंत्री पद पर सुभाष कुमार, उपाध्यक्ष हाशिम रजा व योगेश कुमार शुक्ला कोषाध्यक्ष चंद्र विजय राव,यशोदा नंदन मिश्र निर्विरोध निर्वाचित हुई इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी जगदीश चंद्र यादव सहित पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह सत्य प्रकाश मिश्रा रामचंद्र दुबे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular