Tuesday, March 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeट्रक की चपेट में आने से किशार की मौत, दो युवक घायल

ट्रक की चपेट में आने से किशार की मौत, दो युवक घायल

गड़वार। थाना क्षेत्र के नरायनपाली गांव के पास बुधवार की दोपहर एक बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक किशोर की जहां मौत हो गई। वहीं दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया है। वहीं दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। उधर मौत की सूचना गांव में पहुंचते ही परिजनों का रोते—रोते बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक नरायनपाली गांव के अमित गुप्ता पुत्र शिवजी गुप्ता उम्र लगभग 16 वर्ष, सुशील गुप्ता 18 पुत्र राधेश्याम व राजकुमार गुप्ता 20 पुत्र श्री भगवान गुप्ता एक ही बाइक पर सवार होकर गड़वार किसी काम से जा रहे थे, अभी गांव के बाहर गड़वार—बलिया मुख्य मार्ग पर पहुंचे ही थे कि ट्रक की चपेट में आन से अमित गुप्ता की जहां मौत हो गई। वहीं सुशील गुप्ता व राजकुमार गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया है। वहीं दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। उधर मौत की सूचना गांव में पहुंचते ही परिजनों का रोते—रोते बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular