Thursday, May 2, 2024
spot_img
HomeMarqueeताजिकिस्तान आईएमएमएफ़  एशियन चैंपियनशिप में  खुशबू निषाद ने हासिल कियाकांस्य पदक

ताजिकिस्तान आईएमएमएफ़  एशियन चैंपियनशिप में  खुशबू निषाद ने हासिल कियाकांस्य पदक

अवधनामा संवाददाता

प्रयागराज :  प्रयागराज की खुशबू निषाद ने ताजिकिस्तान में 27 से 31 अक्टूबर तक हुए इंटरनेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन एशियन चैंपियनशिप में भारत की तरफ से खेल रही सीनियर कैटेगरी में कांस्य पदक हासिल किया। खुशबू निषाद प्रयागराज के नगर निगम सदियापुर वार्ड से रहे दो बार के लगातार पार्षद नंदलाल निषाद नन्दा की बेटी है। भारत देश के तेलंगाना राज्य मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर ने खुशबू निषाद की प्रतिभा को पहचाना और इस चैंपियनशिप के लिए तैयार किया। 27 से 30 अक्टूबर तक हुए इंटरनेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन एशियन चैंपियनशिप में भारत की तरफ से इस खेल में प्रतिभाग किया। इस चैंपियनशिप में खुशबू निषाद को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। वहीं एशियन चैंपियनशिप में खुशबू निषाद को कांस्य पदक मिलने की खबर जब पिता को फोन पर बेटी ने बताया तो खबर सुनने के बाद नंदलाल निषाद नन्दा ने इस कामयाबी पर बेटी खुशबू निषाद का मनोबल बढ़ाया का और कहा इसी तरह निरंतर प्रयास करते रहना बेटा एक दिन जरूर भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतोगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular