Wednesday, April 29, 2026
spot_img
HomeMarqueeसराफा व्यापार मंडल के होली मिलन समारोह में सजा खाटू दरबार,दर्जनों समाजसेवियों...

सराफा व्यापार मंडल के होली मिलन समारोह में सजा खाटू दरबार,दर्जनों समाजसेवियों का हुआ सम्मान–

सुल्तानपुर।नगर में रविवार को सर्राफा व्यापार मंडल द्वारा बाबा खाटू श्याम का दरबार सजाकर पूजा अर्चना करते हुए होली मिलन व अभिनंदन समारोह संपन्न हुआ।यहां प्रदेश भर के व्यापारियों को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। जागरण सम्राट धर्मेंद्र पांडेय द्वारा बाबा खाटू श्याम के भजनों की प्रस्तुति ने सैकड़ो व्यापारियों को मंत्र मुग्ध कर दिया। यहां सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष देवी प्रसाद सोनी पत्नी के साथ बाबा खाटू श्याम की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश अग्रवाल संरक्षक शिवकुमार अग्रहरि, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल,संजय लोहिया,कमल कौशल, राधेश्याम गुप्ता समेत दर्जनों व्यापारियों ने बाबा का दर्शन पूजन किया।बालाजी म्यूजिकल ग्रुप की ओर से धर्मेंद्र पांडेय, देविका मिश्रा, अतुल पांडेय व धीरज उपाध्याय ने बाबा खाटू श्याम का गुणगान किया।सर्राफा व्यापार मंडल की ओर से अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह, ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी, प्रवीण कुमार अग्रवाल, गलाई कमेटी के अध्यक्ष श्री बाल कृष्ण पुजारी, स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष राजकुमार सोनी, नीरज सोनी, विनोद सोनी को सम्मानित किया गया।सर्राफा व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष विनय कुमार बरनवाल चंद्र प्रकाश अग्रवाल ,भरत जी सोनी, सुरेश सोनी, नवीन कुमार अग्रहरी, दीनदयाल सोनी, महेश सोनी, अक्षत अग्रवाल, रमेश कौशल, मनोज सोनी ,दिनेश सोनी को सम्मानित किया गया।

प्रदेश भर से आए व्यापारी नेताओं राष्ट्रीय अध्यक्ष सरकार एवं सराफा एसोसिएशन कानपुर मुकुल वर्मा अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वी पाल स्वर्णकार समाज संगठन वाराणसी कमलेश वर्मा सर्व स्वर्णकार समाज कानपुर महामंत्री कमल वर्मा प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश स्वर्णकार समाज संगठन उन्नाव अविनाश सेठ जिला अध्यक्ष वाराणसी आनंद सेठ दुर्गा सेठ अंजू अग्रवाल संरक्षक लखनऊ व्यापार मंडल का सराफा कमेटी द्वारा अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया।जिले के वरिष्ठ व्यवसायी जिला सुरक्षा संगठन के प्रमुख बलदेव सिंह अपराध निरोधक समिति के मंडल प्रभारी अमर बहादुर सिंह एसके सोनी व्यापारी नेता हिमांशु मालवीय विजय प्रताप सिंह किराना व्यापार मंडल के अध्यक्ष आलोक सागर कसौधन जागरण सम्राट धर्मेंद्र पांडेय फोटो जर्नलिस्ट कृष्ण को सर्राफा कमेटी द्वारा माल्यार्पण करते हुए अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नि सभासद राजदेव शुक्ल ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular