Sunday, March 29, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurसपा सरकार में मिला कायस्थ समाज को सम्मान, भाजपा जुमलेबाज रीबू श्रीवास्तव

सपा सरकार में मिला कायस्थ समाज को सम्मान, भाजपा जुमलेबाज रीबू श्रीवास्तव

अवधनामा संवाददाता

सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक

अवधनामा संवाददाता हिफजुर्रहमान

भरुआ सुमेरपुर। बीती रात कस्बे के एक रेस्टोरेंट में कायस्थ समाज के साथ बैठक करते हुए सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। सपा सरकार ने कायस्थ समाज को बहुत सम्मान दिया है।
सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश के दौरे पर हैं। सोमवार को देर रात कस्बे के एक रेस्टोरेंट में उन्होंने कायस्थ समाज के साथ बैठक करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने कायस्थ समाज को बहुत सम्मान दिया है। जब जब सपा की सरकार बनी है। संख्या के अनुसार कायस्थ समाज को सरकार में जगह मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार झूठे वादे करके जनता को गुमराह कर रही है। भाजपा सरकार में महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। महिला अपराधों का ग्राफ बढ़ा है। बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है। यह जुमलेबाज सरकार है। समाज को इनकी जुमलेबाजी से सावधान रहना है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष इदरीस खान, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष संतोष निगम, जिले के संरक्षक राकेश निगम दद्दा, लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव कुलदीप शुक्ला, लेखराम सोनकर, श्यामजी गुप्ता, विमलेश निगम, अवशेष निगम, आशीष निगम, सुधीर निगम,ह्रदेश निगम आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular