डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की गोल्ड मेडलिस्ट छात्रा करिश्मा ने एम टेक की डिग्री राज्य पाल आनंदीबेन पटेल के हाथों से प्राप्त किया है। अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी में एम टेक की पढ़ाई पूरी करने वाली छात्रा द्वारा रिमोट सेंसिंग एंड जियो इन्फार्मेटिक्स विषय में सम्मान सहित उत्तीर्ण होने पर परिवार और समाज के लोगों में हर्ष व्याप्त है।
छात्रा करिश्मा 2023मे अवध विश्वविद्यालय की गोल्ड मेडलिस्ट रही है। दूसरी बार उसे राज्यपाल के हाथों डिग्री और सम्मान प्राप्त हुआ है। बुद्ध चरित मानस प्रबंध काव्य के रचयिता और बौद्ध विद्वान के पी सविता, महापद्म वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, पत्रकार महेन्द्र सेन, बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, शिवाजी, वरिष्ठ बसपा नेता राम मिलन शर्मा, शिक्षक गणेश प्रसाद शर्मा आदि ने छात्रा को बधाई और मंगलकामनाएं दीं हैं।
मुसाफिरखाना के पास पिंडारा ठाकुर ग्राम पंचायत के पूरे कनपुरियन गांव की निवासी करिश्मा का परिवार आर्थिक दृष्टि से बहुत सम्पन्न नहीं है।गरीबी और अभाव में रहकर करिश्मा ने अपनी पढ़ाई पूरी की है। पिता धर्मराज सेन बुद्ध वादी विचारधारा से जुड़े हुए हैं। बच्चों की पढ़ाई के लिए उन्होंने बहुत परिश्रम किया है।





