Tuesday, October 28, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshKanpurKanpur News: संदिग्ध हालात में बच्चे की मौत, लोग बोले- मां ने...

Kanpur News: संदिग्ध हालात में बच्चे की मौत, लोग बोले- मां ने ही फ्रिज में रखा था, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर के बिल्हौर में एक साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि बच्चे की मौत बीमारी के कारण हुई जबकि पड़ोसियों को आशंका है कि माँ ने बच्चे को फ्रिज में रखा था। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। बच्चे की माँ लक्ष्मी अपने पति से विवाद के कारण मायके में रह रही थी।

कानपुर। बिल्हौर कस्बे के लोहिया नगर में एक वर्षीय बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। स्वजन ने बीमारी से बच्चे की मौत होने की बात कही। वहीं आसपास के लोगों ने मां के द्वारा बच्चे को फ्रिज में रखने के कारण मौत होने की आशंका जाहिर की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।

कस्बे के लोहिया नगर निवासी रामआसरे यादव की बेटी लक्ष्मी का विवाह चार वर्ष पूर्व मैनपुरी के मनीरामपुर, नबीगंज निवासी सोनू यादव के साथ हुआ है। लक्ष्मी का एक वर्षीय पुत्र राजा है।

रामआसरे ने बताया कि चार माह पूर्व बेटी लक्ष्मी पौत्र राजा के साथ मायके आई थी। रविवार की रात नाती राजा सो नहीं रहा था। इस पर उन्होंने राजा को अपने साथ लिटा लिया। बच्चे के सोने के बाद वह भी छत पर सोने चले गए।

सुबह बेटी सोकर उठी तो बच्चे के शरीर में कोई हरकत न होते देखकर शोर मचाया। इस पर सभी लोग जाग गए। वह बच्चे को लेकर निजी अस्पताल गए। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

बच्चे की मौत से स्वजन में कोहराम मच गया। स्वजन के मुताबिक बच्चे के दांत निकल रहे थे। इसके चलते वह कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। स्वजन ने बीमारी से बच्चे की मौत होने की बात कही।

वहीं आसपास के लोगों के मुताबिक मृत बच्चे की मां लक्ष्मी का पति से विवाद चल रहा है। इसके चलते वह मायके में रह रही है। मोहल्ले के लोगों में इसी विवाद के चलते मां द्वारा बच्चे को फ्रिज में रख देने से उसकी मौत होने की चर्चा रही।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। बच्चे के पिता व अन्य स्वजन के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular