Thursday, March 6, 2025
spot_img
HomeMarqueeकमलेश तिवारी बने माशिसं ठकुराई गुट के जिलाध्यक्ष 

कमलेश तिवारी बने माशिसं ठकुराई गुट के जिलाध्यक्ष 

अवधनामा संवाददाता
 
जिलाध्यक्ष बनते ही कमलेश तिवारी ने कहा, नहीं होने देंगे शिक्षकों का अहित
बलिया। माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) ने कमलेश कुमार तिवारी को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस आशय का पत्र ठकुराई गुट के प्रदेश मंत्री तारकेश्वर सिंह ने रविवार को कमलेश तिवारी को सौंपा। इस अवसर पर ठकुराई गुट से जुड़े शिक्षकों ने कमलेश तिवारी को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
तारकेश्वर सिंह ने कहा कि श्री परमहंस इंटर कालेज मझौली में कार्यरत कमलेश कुमार तिवारी काफी दिनों से शिक्षकों के हित के लिए संघर्षरत रहे हैं। उनके इसी जुझारूपन को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें बलिया के संगठन की कमान सौंपी गई है। श्री सिंह ने उम्मीद जताई कि कमलेश तिवारी संगठन को जिले में मजबूत करेंगे।
वहीं, अपने मनोनय पर प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कमलेश तिवारी ने कहा कि जिले में शिक्षकों के हितों के लिए अनवरत संघर्ष जारी रहेगा। शिक्षक हितों से खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा। इसके सतत गतिशील रहते हुए संगठन को मजबूत करूंगा। उन्होंने कहा कि चाहे वेतन विसंगति हो या कोई अन्य मुद्दा, सबके लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष किया जाएगा। वेतन और एरियर आदि समय से मिले, इसके लिए संगठन के साथियों के साथ मिलकर जिला स्तरीय अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा। अब किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अरुण कुमार मिश्रा, शशिकांत चतुर्वेदी, अशोक कुमार तिवारी, शरद कुमार यादव, भुवनेश्वर राम, मुनेश्वर गिरी, अशोक कुमार सिंह, रामशब्द मौर्या, ब्रजेश कुमार राम, विनय कुमार तिवारी, राजकुमार तिवारी, राघवेंद्र सिंह व संतोष कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular