Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeEntertainmentचुनाव से पहले कमल हासन का वायरल भाषण: 'फूट डालो और राज...

चुनाव से पहले कमल हासन का वायरल भाषण: ‘फूट डालो और राज करो’ अब नहीं चलेगा।

कमल हासन की मच अवेटेड फिल्म इंडियन 2 का चेन्नई में ऑडियो लॉन्च कार्यक्रम रखा गया था। इस इवेंट ने कमल हासन ने एक ऐसा बयान दे डाला जोकि काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। कमल हासन ने कहा कि फूट डालो और राज करो एक ब्रिटिश कंसेप्ट है और ये भारत में नहीं चलेगा।इस इवेंट में मौनी रॉय और उर्वशी रौतेला ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस दी।

इवेंट में मौनी रॉय और उर्वशी रौतेला ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से स्टेज पर धमाल मचा दिया। इस अवसर पर मौजूद मुख्य अतिथियों में सिलंबरासन टी.आर., जयम रवि,कार्थी, नेल्सन, एआर मुरुगादॉस और लोकेश कनगराज शामिल थे।

कमल हासन का वायरल भाषण

इस इवेंट से कमल हासन का एक दमदार भाषण अब वायरल हो रहा है। एक्टर ने कहा, “मैं एक तमिल‍ियन हैं और एक इंडियन भी हूं। उन्‍होंने कहा कि यह देश उनका भी है और अब किसी की भी यहां बांटने और राज करने की नीति नहीं चलेगी।

उन्होंने आगे कहा, ‘फूट डालो और राज करो’ एक ब्रिटिश कंसेप्ट है और उन्होंने ऐसा तब किया था क्योंकि उनके पास वापस जाने के लिए एक घर था। यह अब और काम नहीं करेगा और मुझे आश्चर्य है कि जो लोग आज ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं वो ये नहीं सोच रहे कि वो वापस कहां जाएंगे।”

कब रिलीज होगी फिल्म?

लोकसभा चुनाव के नतीजों की वजह से कमल हासन का ये बयान और भी ज्यादा वायरल हो रहा है। इसके बाद कमल हासन फिल्म के डायरेक्टर शंकर की तारीफ करने में जुट गए। उन्होंने कहा कि ये देखा गया है कि दक्ष‍िण भारत में अगर कोई एक एक्‍टर एक बार रिजेक्‍ट हो जाए,तो कोई डायरेक्टर दोबारा उसे काम नहीं देता लेकिन शंकर उन लोगों में से नहीं हैं।

इससे पहले कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 के पोस्टर रिलीज के समय भी उनके पोस्टर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इस पोस्टर में कमल हासन को पहचान पाना एकदम नामुमकिन था। चेहरे पर झुर्रियां, सफेद बाल, कुर्ता पहने और वोट के बाद हाथ पर इंक लगाए उनका ये पोस्टर बहुत ही शानदार है। बता दें कि ‘इंडियन 2’ अगले महीने 12 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular