Tuesday, March 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeज्योत्सना महिला समिति जरूरतमन्द बालिका की शिक्षा को आई आगे

ज्योत्सना महिला समिति जरूरतमन्द बालिका की शिक्षा को आई आगे

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/सिंगरौली। बुधवार को नॉदर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के मुख्यालय के अन्तर्गत आने वाली ज्योत्सना महिला समिति एक स्थानीय जरूरतमन्द छात्रा सोनजली पनिका की शिक्षा के लिए आगे आकार मदद की । यह कदम समिति की अध्यक्षा बिंदु सिंह एवं उपाध्यक्षा श्रीमती सुचंद्रा सिन्हा, नम्रता कुमार व संगीता नारायण के मार्गदर्शन में उठाया गया ।

यह छात्रा सरस्वती शिशु मंदिर, सिंगरौली में पढ़ाई करती है । महिला समिति ने छात्रा को 6 माह के शिक्षण शुल्क के रूप में 6810 रुपये की मदद की । कार्यक्रम के दौरान समिति की सचिव मंजू राठी, कोषाध्यक्ष मोना मेहरा तथा अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं ।

इस दौरान ज्योत्सना महिला समिति की अध्यक्षा बिंदु सिंह ने छात्रा को खूब मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अच्छा परिणाम आने पर महिला समिति की ओर से आगे भी मदद की जाती रहेगी । छात्रा ने भी सभी सदस्याओं के समक्ष मेहनत से पढ़ाई करने का भरोसा दिलाया ।

ग़ौरतलब है कि ज्योत्सना महिला समिति एनसीएल मुख्यालय के आस पास के क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा , स्वच्छता , पर्यावरण संरक्षण ,कौशल विकास , महिला सशक्तिकरण, बाल पोषण तथा बाल शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है | इसके साथ ही महिला समिति सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़ चढ़ कर भाग लेती है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular