Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeMarqueeसंभल की ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद मे जुम्मे की नमाज शांति पूर्वक...

संभल की ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद मे जुम्मे की नमाज शांति पूर्वक संपन्न

संभल अवधनामा  में जामा मस्जिद का सर्वे रिपोर्ट कोर्ट में पेश होने के बाद आज जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, और पुलिस प्रशासन ने पूरी सतर्कता बरती। संभल की ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद से शाही जामा मस्जिद मे जुम्मे की नमाज भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराए जा रही है जुम्मे की नमाज शांति पूर्वक संपन्न कराए जाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने 32 मजिस्ट्रेट लगये गये थे  मस्जिद के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था जिलाधिकारी डॉक्टर राजेन्द्र पेसिया पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार उपजिलाधिकारी वंदना मिश्रा समेत पुलिस प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी  शाही जामा मस्जिद मे नमाज शांति पूर्वक अदा करने के लिए पुलिस बल के साथ मौजूद रहे  शाही जामा मस्जिद मे जुम्मे की नमाज शांति पूर्वक संपन्न हुई लोग नमाज अदा करने के बाद शांति के साथ अपने घरों को रवाना हुए  संभल मे 24 नवंबर को ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद पुलिस प्रशासन जुम्मे की नमाज के दौरान निगरानी रखी जा रही है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular