Tuesday, March 31, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurउन्तीस को शान-ओ-शौकत से निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी

उन्तीस को शान-ओ-शौकत से निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी

हिफजुर्रहमान जिला-संवाददाता अवधनामा

ईद मीलादुन्नबी को लेकर मुस्लिम एसोशियेशन की बैठक संपन्न

ललितपुर। हजरत बाबा सदनशाह परिसर में जिला मुस्लिम एसोशियेशन के तत्वाधान व शहर पेश इमाम हाफिज अब्दुल मुबीन की सदारत में एक आवश्यक बैठक संपन्न हुयी। बैठक में शहर के उलेमाओं के अलावा शहर के युवा भी शामिल हुये। मुस्लिमों के आगामी त्यौहार ईद मीलादुन्नबी जो कि 28 सितम्बर को मनायी जानी थी। बैठक में अवाम ने रायशुमारी करते हुये हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिशाल कायम रखने के लिए आगामी त्यौहार ईद मीलादुन्नबी 29 सितम्बर को शान औ शौकत से मनाये जाने का निर्णय लिया, जिसमें सभी ने अपनी रायशुमारी दी। जिला मुस्लिम एसोशियेशन के तत्वाधान में व शहर पेश इमाम की सदारत में 29 सितम्बर को सुबह प्रभातफेरी व जुमा की नमाज के बाद जुलूस-ए-मुहम्मदी गोविन्द नगर से इमाम चौक नदीपुरा, अजीतापुरा से इमाम चौक नदीपुरा से मऊठाना, रावरपुरा, अजीतापुरा, जेल चौराहा से सदनशाह, वहीं नेहरू नगर से स्टेशन होते हुये सदनशाह पर इस्तकबाल बाद नमाज मगरिब के सदनशाह से जुलूस ए मुहम्मदी सदनशाह से पुलिस अधीक्षक के पास से घुसयाना जामा मस्जिद, कसाई मण्डी, सदरकांटा, घण्टाघर से आजाद चौक होते हुये नदीपुरा इमाम चौक पर सलातो सलाम होने के बाद समाप्त होगा। बैठक में जिला मुस्लिम एसोशियेशन के सदर असलम कुरैशी, शहर पेश इमाम हाफिज अब्दुल मुबीन, नायब सदर जिला मुस्लिम एसोशियेशन सरफराज मेम्बर, जनरल से. हमीद मंसूरी, अब्दुल रहमान, पत्रकार अबरार अली, मुश्ताक खान, मु.नसीम, रिजवान उज्जमा, जावेद असलम राजू, वाकिर अली, भोलू, आरिफ कुरैशी, नासिर अली, हाफिज आदिल, हाफिज अनस, रमजानी दादा, मुश्तफा मेम्बर, नासिर खां, इम्तियाज अली, शाकिर मंसूरी, रज्जव अली शाह, युसुफ मंसूरी, इमरान मंसूरी, शरीफ मेम्बर, हाजी साबिर अली, हाजी अख्तर मास्टर, हाफिज जाविर, हाफिज कारी रसीद, हाफिज अफजल, हाफिज नजबल हसन, हाफिज असगर, शाकिर खान तेल वाले, हैदर अली, अबरार खां, रफीक अली, जावेद किरमानी आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular