Tuesday, April 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeसंभल हिंसा की जांच करने न्यायिक जांच आयोग की टीम पहुँची

संभल हिंसा की जांच करने न्यायिक जांच आयोग की टीम पहुँची

संभल अवधनामा  संभल मे ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हुई हिंसा की जांच करने के लिए गठित की गई न्यायिक जांच आयोग की टीम रविवार को संभल पहंची हिंसा की जांच करने के लिए न्यायिक जांच आयोग का गठन किया गया है शनिवार देर शाम को ही टीम मुरादाबाद पहुंच गई टीम में रिटायर्ड जज  देवेंद्र अरोड़ा पूर्व डी जी पी अरविंद कुमार जैन एवं पूर्व प्रमुख सचिव अरविंद मोहन प्रसाद है  इनके साथ जाच के दौरान डी आई जी  मुनिराज कमिश्नर आंजनेय कुमार पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार जिलाधिकारी डॉक्टर राजेन्द्र पैसिया समेत स्थानीय अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है  जानकारी के मुताबिक संभल मे 24 नवम्बर को हुई हिंसा की जांच रिपोर्ट दो महीने में सौपी जायेगी मुरादाबाद मण्डल के कमिशनर आंजनेय कुमार ने बताया है कि  आज न्यायिक आयोग की टीम ने  संभल की शाही जामा मस्जिद के आसपास घटना स्थल का मुआयना किया है  जहॉ जहॉ हिंसा हुई थी उन स्थानो का  निरीक्षण किया है अभी आगे भी जांच की कार्यवाही जारी रहेगी संभल के हालत के बारे मे  कमिशनर आंजनेय कुमार ने बताया कि संभल के हालात समान्य है  कही किसी तरह की परेशानी नहीं है सभी लोगों की दुकाने खुलने से बाजारो में चहलपहल है  राजनीतिक दलो के  संभल आने के सावल पर कहा कि दस दिसंबर तक पंबदी रहेगी  संभल की हिंसा मे चार युवको की मौत हो गयी थी  क्या न्यायिक आ़योग की टीम  इनके घरो को जायेगी इस पर इन्होने बताया कि आज न्यायिक जांच टीम ने सिर्फ  हिसागस्त  स्थानों का निरीक्षण किया है अभी जाच की कार्यवाही जारी रहेगी  हिंसा मे शामिल लोगों की पहचान की जा रही है जिसके बाद इनके खिलाफ आगे की कार्यवाही की जायेगीl.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular