Saturday, May 11, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhपत्रकार समाज कल्याण समिति की बैठक

पत्रकार समाज कल्याण समिति की बैठक

अवधनामा संवाददाता

लालगंज,आजमगढ़। पत्रकार समाज कल्याण समिति आजमगढ़ के तत्वाधान में शुक्रवार को लेखपाल भवन लालगंज पर प्रशासन में मीडिया की भूमिका विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पत्रकार समाज कल्याण समिति रजि0 आजमगढ़ के जिला अध्यक्ष संजय कुमार व संचालन जिला संरक्षक श्रवण कुमार ने किया।संगोष्ठी में आगामी 23 फरवरी को राष्ट्रीय अधिवेशन चर्चा व सभी पदाधिकारियों को परिचय पत्र वितरित किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी लालगंज सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी ने कहा कि जहां प्रशासन नहीं पहुंच पाता है वहां पत्रकार पहुंचकर समस्या को प्रशासन तक पहुंचाते हैं। उसका निराकरण भी किया जाता है। समाचार सत्य व निष्पक्ष होनी चाहिए। खबरें पर लोगों का विश्वास ही बनी रहे। मीडिया प्रशासन का चोली दामन का साथ होता है, इसी तरह संगोष्ठी होनी चाहिए। क्षेत्राधिकारी लालगंज मनोज कुमार रघुवंशी ने कहा कि प्रशासन मे मीडिया भूमिका बहुत मायने रखती है।जहां जानकारी हमें नहीं मिलती है, वहां मीडिया के माध्यम से हमको जानकारी मिलती है।पत्रकार चैथा स्तंभ होता। उसके बिना अच्छे समाज की कल्पना नहीं की जा सकती।
तहसीलदार लालगंज शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इस विचार गोष्ठी में प्रशासन में मीडिया बहुत अच्छा रोल होता है। मैं कहना चाहता हूं कि समाज में और प्रशासन की कमियों को मीडिया के माध्यम से जानकारी मिलती है। प्रशासन को सुशासन तक ले जाने में मीडिया की भूमिका रहती है। नायब तहसीलदार लालगंज पंकज कुमार शाही ने कहा कि शुरू से ही मीडिया की भूमिका रही है। संविधान में इसको चैथा स्तंभ कहा गया है। आप के माध्यम से खबरें लोगों तक पहुंच जाती है,स्वतंत्रता आंदोलन में मीडिया की काफी भूमिका रही है। खंड शिक्षा अधिकारी लालगंज बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रशासन में मीडिया अहम रोल अदा करता है, मीडिया का दायित्व है कि खबरों में सत्य व निष्पक्षता और ईमानदारी होनी चाहिए। सोशल मीडिया मे ज्यादा फेक न्यूज होता है।जबकि इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया मे प्रमाणित खबरें होती हैं।संगोष्ठी में मुख्य रुप से शिव प्रसाद गौतम,सादिक उस्मानी,दीपक लाल, यासिरअहमद, हरेंद्र यादव, सतीश चैहान आदि सहित काफी पत्रकार उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular