Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAligarhथाना गोरई व क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग देहात की संयुक्त पुलिस टीमों द्वारा...

थाना गोरई व क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग देहात की संयुक्त पुलिस टीमों द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भण्डाफोड़

अलीगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शस्त्र बनाने/बिक्री करने वाले शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अमृत जैन के निर्देशन, स0पु0अ0 श्री सम्यक चौधरी (IPS) व क्षेत्राधिकारी इगलास श्री महेश कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना गोरई पुलिस व क्रिमिनल इंटेलीजेन्स विंग (देहात) की संयुक्त टीमों द्वारा मुखबिर की सूचना पर 05 शातिर अभियुक्तों को बेसवां रोड पर बन्द पड़े भट्टे से अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करने एवं अवैध देशी शस्त्रों का निर्माण करते हुए भारी संख्या में बने/ अधबने तमंचे के साथ शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़ करते हुए गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0- 20/26 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट (शस्त्र फैक्ट्री) पंजीकृत किया गया ।

पूछताछ का विवरण-

पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि तमंचे बनाने का समान (रॉ मैटेरियल) अलीगढ़ में मदारगेट से तथा तमंचे के लिए नाल छीपी टोला आगरा से खरीदते हैं जिसमें एक तमंचा बनाने की लागत 1000 से 1500 रुपये आती है तथा एक तमंचा को छः से सात हजार में बेचते हैं । ऑर्डर के अनुसार तमंचे तैयार करते हैं तथा तमंचे बनाने के लिए अपनी जगह बदलते रहते हैं जिससे किसी को शक न हो इसलिए सुनसान जगहों पर बनाते हैं जिससे लोगों का आवागमन कम हो । हम सब लोग मिलकर पार्टनर शिप में फैक्ट्री चला रहे थे । जो माल बिकता है उसको हम सब बरावर- बराबर बाँट लेते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular