HomeMarqueeसीओ सदर व एस एस बी की सुरक्षा को लेकर संयुक्त बैठक

सीओ सदर व एस एस बी की सुरक्षा को लेकर संयुक्त बैठक

लोटन सिद्धार्थनगर ।कोतवाली क्षेत्र के हरिवंशपुर चौकी पर रविवार को अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर चौकसी बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस व यस यस बी की संयुक्त बैठक का आयोजन किया। बैठक में सीओ सदर मयंक द्विवेदी ने भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस व यस यस बी बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा ग्राम सुरक्षा समितियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने व स्थानीय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने, और सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया।

एस एस बी के कंपनी कमांडर ने सीमा पर गश्त और निगरानी को और प्रभावी बनाने की रणनीति पर जोर दिया। आगे उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर शांति और सुरक्षा बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने आम जनता से अपील की वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस या यस यस बी चौकी को दें।यह कदम सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।

थाना प्रभारी डी के सरोज ने क्षेत्र के लोगों को पुलिस की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।यह बैठक ऑपरेशन सिंदूर और क्षेत्र में बढ़ती चुनौतियों को देख कर आयोजित की गई। अधिकारियों ने संयुक्त गश्त और नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल पर भी चर्चा की ताकि सीमा पार तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।बैठक में हरिवंशपुर चौकी प्रभारी नन्दलाल सरोज,दिवान शैलेन्द्र यादव, मुहम्मद खुर्शीद अहमद, कन्हैया यादव, जनार्दन यादव प्रधान निजामुद्दीन, रिंकू पाण्डेय, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, गंगा राम यादव,अब्दुल्लाह, प्रेम कसौधन प्रदीप कुमार,बब्लू पाण्डेय, सुनील कुमार गुप्ता,सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular