Monday, March 30, 2026
spot_img
HomeMarqueeजो रूट ने एशेज सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद छोड़ी...

जो रूट ने एशेज सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद छोड़ी इंग्लैंड टेस्ट टीम की कप्तानी

 

नई दिल्ली। इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट ने शुक्रवार 15 अप्रैल को अपने पद से हटने का फैसला लिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में 4-0 से मिली करारी हार के बाद रूट ने यह फैसला लिया है। इंग्लैंड के लिए रूट सबसे अधिक 27 टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तान हैं। 2017 में सर एलिस्टेयर कुक के उत्तराधिकारी के रूप में नियुक्त होने के बाद, रूट ने कई प्रसिद्ध श्रृंखला जीत के लिए टीम का नेतृत्व किया, जिसमें 2018 में भारत पर 4-1 से घरेलू श्रृंखला जीत और 2020 में दक्षिण अफ्रीका से 3-1 की जीत शामिल है।

2018 में वह श्रीलंका को उसी के घर मात देने वाले 2001 के बाद पहले इंग्लैंड के कप्तान बने। उनकी कप्तानी में 2021 में भी इंग्लैंड ने श्रीलंका को 2-0 से उसी के घर में मात दी थी।

बतौर कप्तान 14 शतकों के साथ जो रूट इंग्लैंड के लिए एलिस्टर कुक के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं बतौर कप्तान वह इंग्लैंड के लिए सबसे सबसे अधिक और दुनिया के 5वें बल्लेबाज हैं। रूट के आगे ग्रीम स्मिथ, एलन बोर्डर, रिकी पोंटिंग और विराट कोहली हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular