HomeMarqueeसूने मकान से लाखों के आभूषण व नगदी साफ

सूने मकान से लाखों के आभूषण व नगदी साफ

बड़ीहाट में रिश्तेदारी में गए परिवार के घर का ताला तोड़ा, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार, दहशत में मोहल्लेवासी।

महोबा। शहर के मोहल्ला बड़ीहाट में एक परिवार मंगलवार को घर पर ताला डालकर शहर से बाहर गए हुआ था, तभी देर रात अज्ञात चोर घर में घुस गए और कमरे में रखी अलमारी, बक्सों का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के आभूषण व नगदी चोरी कर फरार हो गए। गुरूवार को बाहर से गृहस्वामी के लौटने पर चोरी की वारदात का खुलासा हुआ। पीड़ित ने पुलिस को घटना के सबन्ध में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। घनी आबादी वाले मोहल्ले से चोरी की वारदात होने से क्षेत्र में लोगों में दहशत व्याप्त है।

मोहल्ला बड़ीहाट के इस्लामिया स्कूल के समीप निवास करने वाले शारदा प्रसाद साहू पुत्र स्व. वासुदेव साहू ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 14 जुलाई को वह अपनी पत्नी और एक लड़के के साथ मौदहा अपने रिश्तेदारों के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, जबकि उनका पुत्र पीयूष व आयूष अपनी बहन के यहां गए हुए थे। किसी सदस्य के न होने के कारण घर पर ताला डला हुआ था। देर रात अज्ञात चोरों ने ताला तोडकर घर में प्रवेश किया चोरी की नियत से कमरों में रखी अलमारी, बक्सो की तलाश ली और उसमें रखे सोने चांदी के जेवर व नगदी चोरी कर फरार हो गए।

बताया कि जब गुरूवार की सुबह वह घर पहुंचे तो ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए और आनन फानन में अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा हुआ था और अलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण व नगदी गायब थी। बताया कि घर से चोरों ने करीब पांच लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर और 60 हजार रुपये रखी नगदी चोरी कर भाग गए। घटना के बाद पीड़ित ने संबन्धित चैकी पुलिस को सूचना दी साथ ही शिकायती पत्र देकर घटना का खुलासा करते हुए चोरी गए आभूषण और नगदी वापस दिलाए जाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular