जर्ऱार बेग बने आईआईए देवबंद चेपटर चेयरमैन

0
112

Jarlar Baig appointed IIA Deoband chapter chairman

अवधनामा संवाददाता

फ़िरोज़ ख़ान देवबंद(Feroz Khan Deoband)। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल ने उद्यमी जर्ऱार बेग को आईआईआई देवबंद चेपटरचेयरमैन मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर उद्यमियों ने हष व्यक्त किया है।
आईआईए के पूर्व चेयरमैन अंकुर गर्ग की सहमति एवं एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव मैम्बर दीपकराज सिंघल की संस्तुति पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल ने उद्यमी जर्ऱार बेग को वर्ष २०२१-२२ के लिए देवबंद चेपटर चेयरमैन मनोनीत किया है। तथा आशा व्यक्त की है कि वह उद्यमियों की समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय रहेंगे। नवनियुक्त देवबंद चेपटर चेयरमैन जर्ऱार बेग ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका वह पूरी निष्ठा के साथ पालन करेंगे। जर्रार बेग के मनोनयन पर दीपक राज सिंघल, अंकुर गर्ग, विजय गिरधर, पंकज गुप्ता, राजीव भाटिया, आदेश चौधरी, सुमित धीमान, शिव प्रसाद अग्रवाल, फैजुल, इरशाद अहमद, नदीम, अमित गुप्ता, शैंकी, करन गिरधर आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here