HomePoliticalदिल्ली भाजपा ने 'जनता का मुद्दा विधानसभा में' अभियान का किया शुभारंभ

दिल्ली भाजपा ने ‘जनता का मुद्दा विधानसभा में’ अभियान का किया शुभारंभ

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के साथ पार्टी के नेता और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य विजेंद्र गुप्ता ने सोमवार को ‘जनता का मुद्दा विधानसभा में’ अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान की शुरूआत कनॉट प्लेस से की गई।

वीरेंद्र सचदेवा के साथ पार्टी के अन्य नेता भी इस अभियान में मौजूद रहे। इस पहल के तहत भाजपा दिल्ली के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में यह अभियान चलाएगी। इसमें भाजपा जनता से बात करेगी और समस्याओं का सामना कर रही जनता से प्रतिक्रिया मांगेगी ।

उल्लेखनीय है कि इसे पहले शनिवार को भाजपा नेता वीरेंद्र सचदेवा और हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार की शुरूआत की गई, जिसमें जनता की सभी समस्याआें पर चर्चा की जाएगी और उसका निवारण भी किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular