Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeजनेश्वर मिश्र ने डा. लोहिया के विचारों को पूरे देश में फैलाने...

जनेश्वर मिश्र ने डा. लोहिया के विचारों को पूरे देश में फैलाने का किया था काम

सिद्धार्थनगर। समाजवादी चिंतक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र ने डा. राम मनोहर लोहिया के विचारों को पूरे देश में फैलाने का काम किया था। जिससे समाज के दबे कुचले लोगों को सत्ता की मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें आत्म निर्भर बनाया जा सकें। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में उनके सपने को साकार करने का काम किया था। इसी कारण वह छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध हुए।
उक्त बातें समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहीं। वह बुधवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर र छोटे लोहिया के पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचार धारा उनके रग रग में बसी थी। ऐसे नेताओं के कमी पार्टी में हमेशा खलती रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं को उनके बताए रास्ते पर चले। उन्होंने हमेशा पीडीए को मजबूत करने की वकालत किया था। कार्यक्रम के पूर्व सभी ने जनेश्वर मिश्र के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को पूर्व विधायक विजय पासवान, कमरुज्जमा खान, उग्रसेन सिंह, मोनू दूबे, बेचई यादव, अफसर रिजवी, रामफेर यादव, प्रदीप पथरकट, राम सेवक लोधी, बहरैची प्रेमी ने संबोधित किया। अजय यादव, सुनील पहलवान, रिंधू पासवान, जय प्रकाश यादव, अनिरुद्ध यादव, चंद्रभान पहलवान आदि मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular