झारखंड एकेडमिक परिषद् की ओर से 12th क्लास का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर एवं रोल कोड लिखकर अपने पास तैयार रखें।
झारखंड बोर्ड 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 3 से लेकर 23 फरवरी 2026 तक करवाया गया था जिसमें 3.75 लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। अब इन सभी स्टूडेंट्स एवं उनके माता-पिता को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो किसी भी पल खत्म हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक झारखंड अधिविद्य परिषद् (JAC) रांची द्वारा Jharkhand Board 12th result जल्द ही जारी किया जा सकता है।
नतीजों की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर की जाएगी। नतीजों के साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी।
स्टूडेंट्स Roll Number एवं Roll Code रखें तैयार
सभी छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करना होगा। ऐसे में स्टूडेंट्स अपना Roll Number एवं Roll Code लेकर तैयार रहें। जिन छात्रों को अपनी डिटेल याद नहीं हैं तो वे अपना प्रवेश पत्र ढूंढ़कर पास रख लें।
रिजल्ट ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकेगा चेक
सभी छात्रों एवं उनके अविभावकों को जानकारी दे दें कि रिजल्ट ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन माध्यम से भी चेक किया जा सकेगा। ऑनलाइन माध्यम से नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाकर एवं ऑफलाइन माध्यम से SMS के जरिये नतीजे चेक किये जा सकते हैं।
वेबसाइट एवं SMS से रिजल्ट चेक करने का तरीका
जैक बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर 12th रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करके सबमिट करना होगा। इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करने के साथ ही इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकेंगे।
एसएमएस से नतीजे चेक करने के लिए SMS बॉक्स में Result <स्पेस> JAC 12th<स्पेस> रोल नंबर <स्पेस>, रोल कोड लिखकर 562630 पर भेजना होगा। मैसेज भेजने के कुछ देर बाद बोर्ड की ओर से आपका रिजल्ट भेज दिया जायेगा।





