Tuesday, February 24, 2026
spot_img
HomeEducationजे.ई.ई. एडवान्स परीक्षा में सर्वाधिक 80 छात्र सी.एम.एस. से चुने गये

जे.ई.ई. एडवान्स परीक्षा में सर्वाधिक 80 छात्र सी.एम.एस. से चुने गये

Posted By – Brijendra

लखनऊ, 6 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के सर्वाधिक 80 मेधावी छात्रों ने इस वर्ष प्रतिष्ठित जे.ई.ई. एडवान्स परीक्षा में चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।  इसके अलावा, सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के मेधावी छात्र श्रेयांश सिंह ने 424वीं आॅल इण्डिया रैंक के साथ लखनऊ में टाॅप किया है। ये मेधावी छात्र अब देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कालेजों में पढ़ाई करके सुनहरे भविष्य के सपने को साकार करेंगे, साथ ही सामाजिक विकास में भी योगदान देंगे। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। डा. गाँधी ने सी.एम.एस. के कर्तव्यपरायण शिक्षकों को भी बधाई देते हुए कहा कि सी.एम.एस. शिक्षकों के अथक परिश्रम का प्रतिफल है कि विद्यालय के छात्र प्रतिवर्ष आई.ए.एस., इन्जीनियरिंग, मेडिकल व अन्य व्यावसायिक सेवाओं में भारी संख्या में चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि देश की इस प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में सी.एम.एस. छात्रों ने सर्वाधिक संख्या में चयनित होकर विद्यालय के गौरवमयी इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। जे.ई.ई. एडवान्स परीक्षा में चयनित सी.एम.एस. के 80 छात्रों में श्रेयांश सिंह, पार्थ बंसल, आकांक्षा गौतम, पियूष कुमार, आयुष कुमार द्विवेदी, खुशी वर्मा, सात्विक चंद्र शुक्ला, आदर्श शुक्ला, नन्दिनी दारूक, ज्योतिरादित्य, प्रांजल शंखवार, यश पन्त, यश कुमार संतोषी, अनुभा त्रिपाठी, आर्यन अग्रवाल, कनद पाण्डेय, शाश्वत सिंह, अमीषा वर्मा, अमृतांश नारायन यादव, रिशभ जैन, दिव्यांश भदौरिया, प्रणव मनु, क्षितिज टंडन, ध्रुव रोहिरा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, आदर्श गोयल, मयंक शुक्ला, शशांक मथानिया, यथार्थ मणिक, प्रखरमणि त्रिपाठी, आलोक धर दुबे, कौस्तुभ वर्मा, श्रेया भगत, क्षितिज वर्मा, आर्यन कुमार मौर्या, प्रतुल सिंह, जयन्त पन्त, रोहित कुमार, वर्धन मित्तल, पुरू अग्रवाल, अपूर्व श्रीवास्तव, अलीषा वर्मा, दिव्यांश सिंह बोरा, श्रेय शुक्ला, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, शिखर त्रिपाठी, विजय रक्षित, अभिनव सिंह, संस्कार मोदी, विवान मैत्रेय, शुभ मनन उपाध्याय, अर्नव मिश्रा, सिद्धार्थ पाण्डेय, अविरल श्रीवास्तव, प्रखर सेठ, श्रेयांश त्रिपाठी, शारदेन्दु शेखर चैबे, निर्मित गुप्ता, तेजस साहू, प्रेक्षु प्रणाम सिंह, अद्वैत गुप्ता, आयुष मिश्रा, श्रेय कुण्डू, तविष कुंवर, सुदीप श्रीवास्तव, कुंवर अरिदमन सिंह, प्रियांशु त्रिवेदी, जाॅयदीप साहा, उत्पल तिवारी, केशव गुप्ता, कुशल श्रीवास्तव, आयुष श्रीवास्तव, अभिनव सिंह, अक्षत सूर्यवंशी, उन्नति, अरीब इस्लाम, अभिशीर्ष सचान एवं अजितेश श्रीवास्तव शामिल हैं।

श्री शर्मा ने बताया कि यह प्रसन्नता का विषय है कि विभिन्न प्रोफेशनल प्रतियोगिताओं एवं बोर्ड परीक्षाओं में सी.एम.एस. के मेधावी छात्र साल-दर-साल कीर्तिमान स्थापित करते आ रहे हैं। इस वर्ष भी सी.एम.एस. के 3389 छात्रों ने आई.एस.सी. व आई.सी.एस.ई. की बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसके अलावा, सर्वाधिक 89 छात्र विश्व के टाॅप विश्वविद्यालयों में स्काॅलरशिप के साथ उच्चशिक्षा हेतु चयनित हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular