Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaपिता के संकल्पों को पूरा करना पुत्र का दायित्व:चंपत राय

पिता के संकल्पों को पूरा करना पुत्र का दायित्व:चंपत राय

अवधनामा संवाददाता

15 हजार कंबल 54 साइकिल सिलाई मशीने ट्रॉली बैग व प्रतिभा सम्मान के साथ-साथ अन्य सामग्री वितरित किया
कार्यक्रम में मंत्रियों सहित विधायक व संगठन के नेता मौजूद

पूरा बाजार -अयोध्या । कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने कहा कि शिवेंद्र सिंह व दीपेंद्र सिंह ने अपने पूज्य पिताजी की पावन स्मृतियों को सहेजने एवं जीवंत करने के लिए गरीबों असहाय व दिव्यांगों तथा जरूरतमंदों की सहायता का जो संकल्प लिया है वह अनुकरणीय एवं सराहनीय है उन्होंने कहा कि समाज के संपन्न लोग गरीबों की आवश्यकता पूरी करने के लिए आगे आए चंपत राय ने कहा कि 22 जनवरी को प्रत्येक राम भक्त घरों पर दीपावली मनाये और 26 जनवरी के बाद दर्शन की लालसा रक्खे उन्होंने कहा कि अयोध्या में शबरी ,विश्वामित्र ,निषाद राज, अहिल्या व जटायु के मंदिर भी बनाए जाएंगे उन्होंने जल शक्ति और सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह लोक निर्माण मंत्री जितेंद्र प्रसाद विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के साथ जरूरतमंदों को कंबल साइकिल व अन्य सामग्री वितरित किया। कार्यक्रम में जल शक्ति व सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद प्रदेश महामंत्री संजय राय हनुमत निवास के आचार्य मिथिलेश नंदनी शरण जी प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह महानगर अध्यक्ष कमलेश कुमार श्रीवास्तव पूर्व महानगर अध्यक्ष ऋषिकेश उपाध्याय पूर्व महानगर मंत्री स्वाति सिंह पूर्व किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता पूर्व विधायक शोभा सिंह चौहान अवध विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ अजय प्रताप सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के आयोजन दीपेंद्र सिंह व शिवेंद्र सिंह की सराहना किया कार्यक्रम का संचालन अवधेश पांडे बादल ने किया कार्यक्रम के आयोजक दीपेंद्र सिंह व ब्लॉक प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने अतिथियों एवं लाभार्थियों का आभार व्यक्त किया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular